फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Traffic diverted on arrival of CM Yogi Adityanath in saharanpur

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर ट्रैफिक किया डायवर्ट, ये रहेगी यातायात व्यवस्था

Fri, 06 Sep 2019 10:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Sep 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
UP: Traffic diverted on arrival of CM Yogi Adityanath in saharanpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर के गंगोह स्थित मंडी स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। वहीं आज शहर में योगी 168 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था पूरी दुरूस्त है।  
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। एक किलोमीटर पहले ही वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी। शुक्रवार को पूर्वाह्न लगभग सवा 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगोह के मंडी स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। रूट डायवर्जन सुबह छह बजे से ही लागू हो जाएगा। इस दौरान किसी भी भारी वाहन को कार्यक्रम स्थल की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट डायवर्जन
1- संजय चौक नानौता से डायवर्जन की अवधि में किसी भी प्रकार का भारी वाहन गंगोह की ओर नहीं जाएगा। ऐसे सभी वाहन अपने गंतव्य को जाने के लिए नानौता के रास्ते रामपुर से होते हुए सहारनपुर पहुंचकर वैकल्पिक मार्ग का चयन करेंगे।
2- किसी भी प्रकार का भारी वाहन तीतरो से गंगोह की ओर नहीं जाएगा। थाना प्रभारी तीतरो बैरियर लगाकर ऐसे वाहनों को रुकवाएंगे तथा चौकी जलालाबाद से समन्वय स्थापित कर ऐसे सभी वाहनों को नानौता भिजवाएंगे।
3- नकुड़ से गंगोह मार्ग पर किसी भी प्रकार का भारी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे सभी वाहन नकुड़ से सहारनपुर नगर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
4- चौकी शाहजहांपुर तथा सरसावा से नकुड़ की ओर किसी प्रकार का भारी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन सहारनपुर नगर से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
5- रामपुर से गंगोह की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन नहीं जाएगा।
6- संजय चौक नानौता से गंगोह मार्ग पर कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों के अतिरिक्त सभी वाहन गुड़ छप्पर मार्ग से नकुड़ रोड पर पहुंचेंगे।

पार्किंग व्यवस्था
1- नकुड़ की ओर से रैली में आने वाले बड़े वाहन (बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली) अंबेहटा पीर मार्ग पर शिव मंदिर के पीछे खाली स्थान पर पार्क होंगे।
2- तीतरो की ओर से रैली में आने वाले बड़े वाहन (बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली) तीतरो हमजागढ़ मार्ग पर पार्क होंगे। लोग मेदपुर मार्ग से पैदल कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे।
3- नकुड़, तीतरो की ओर से आने वाले सभी छोटे (कार व दोपहिया) वाहन नानौता रोड पर कार्यक्रम स्थल से पहले राइस मिल परिसर में पार्क होंगे। 
4- नानौता की ओर से आने वाले वाहन कार्यक्रम स्थल से पहले सड़क के दोनों ओर बने पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे।
5- सभी वीआईपी वाहन कार्यक्रम स्थल से 50 मीटर नानौता चौक की ओर पार्किंग स्थल पर खड़े होंगे।

जायजा लिया
डीएम और एसएसपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी सभा स्थल पर ही डेरा डाले हुए हैं। गुरूवार को डीएम आलोक कुमार के साथ एडीएम एफ विनोद कुमार, एडीएम ई एसबी सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, डीएसओ सतीश कुमार मिश्र, बीएसए रामेंद्र सिंह, सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी, डीपीआरओ मनीष कुमार, सीडीओ प्रणय सिंह, सहायक निदेशक सूचना सुधीर कुमार, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सीओ रामशरण सिंह, कोतवाल भगवत सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी सभा स्थल पर व्यवस्था दुरुस्त करने लगे रहे। भाजपा के राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला महामंत्री कीरत चौधरी, महामंत्री अजीत राणा और जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी ने भी सभा स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed