{"_id":"61ed6d465c4c1c31206263fc","slug":"up-tet-exam-noida-stf-busted-solver-gang-in-meerut-arrested-three-accused-from-ram-sahay-inter-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: नोएडा एसटीएफ ने किया सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, राम सहाय इंटर कॉलेज से तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: नोएडा एसटीएफ ने किया सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, राम सहाय इंटर कॉलेज से तीन को दबोचा
Sun, 23 Jan 2022 08:29 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:29 PM IST
सार
आरोपियों के पास से पुलिस ने एडमिट कार्ड की छाया प्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ओएमआर शीट, मार्कशीट व एक डिवाइस बरामद की है। राजकुमार मिश्रा ने बताया मोनू गैंग का सरगना है। जबकि राजा तोमर सॉल्वर है। वह अनिल कुमार की जगह परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
मेरठ में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा एसटीएफ यूनिट ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान मेरठ में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया है। कुल तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें अभ्यर्थी के अलावा गैंग का सरगना और सॉल्वर शामिल है। नौचंदी थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ एसटीएफ को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में धांधली करने वाले गिरोह का इनपुट मिल रहा था। नोएडा यूनिट को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद टीम पड़ताल में जुट गई। जल्द सफलता मिल गई और टीम ने मजबूत साक्ष्य भी जुटा लिए।
विज्ञापन
रविवार को एसटीएफ नोएडा की यूनिट अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा के निर्देशन में मेरठ पहुंच गई। नौचंदी थाना क्षेत्र के रामसहाय इंटर कॉलेज के बाहर टीम फैल गई। तभी तीन संदिग्ध टीम को केंद्र के बाहर नजर आए। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी। इसी दौरान उनमें से एक युवक परीक्षा केंद्र में चला गया। अंदर प्रवेश करते ही टीम ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
इसके बाद घेराबंदी कर उसके दोनों साथी भी पकड़ लिए गए। नौचंदी थाने के एसएचओ जितेंद्र कुमार सिंह भी टीम के साथ मौजूद रहे। अफरा-तफरी के बीच तीनों को थाने ले आई, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम मोनू प्रजापति पुत्र संतपाल निवासी पट्टी चौधरान बाबली रोड बड़ोत, अनिल कुमार पुत्र राजपाल निवासी ख्याजपुर अशरफपुर थाना औरंगाबाद बुलंदशहर और राजा तोमर पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम गुंगा खेड़ी थाना रमाला बागपत बताया।