फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Sweeten your mouth with jaggery on Diwali, more than 20 varieties being prepared on crushers

UP: दीपावली पर गुड़ की मिठाई से मुंह करें मीठा, विदेशों तक मांग, कोल्हुओं पर बनाई जा रहीं 20 से अधिक वैराइटी

Sun, 29 Oct 2023 02:16 PM IST
Dimple Sirohi राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ
राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Oct 2023 02:16 PM IST
सार

इस बार आप मिलावटी मिठाइयों छोड़कर गुड़ से बनी जैविक मिठाई से मुहं मीठा कर सकते हैं। मेरठ में गुड़ से बनी मिठाइयों के ढेरों वैराइटी बनकर तैयार की जा रही हैं। जिनकी विदेशों तक भी खूब डिमांड है।

विज्ञापन
UP: Sweeten your mouth with jaggery on Diwali, more than 20 varieties being prepared on crushers
गुड़ से बनाई जा रही मिठाइयां - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इस दीपावली गुड़ से बनी खास मिठाइयों से मुंह मीठा करके खुशियां बांटिए। बाजार मेंं गन्ने के रस से गुड़ की एक दर्जन से अधिक वैराइटी की मिठाइयां उपलब्ध हैं। इन मिठाइयों की मांग विदेशों तक भी है। इससे इस कारोबार से जुड़े किसानों की आय में भी इजाफा हो रहा है।पश्चिम उप्र में मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, शामली, सहारनपुर समेत कई जनपदों को गन्ने की बेल्ट है। यहां तमाम किसान कोल्हू पर गन्ने के रास से गुड़ बनाने के कारोबार से जुड़े हैं।

विज्ञापन

UP: Sweeten your mouth with jaggery on Diwali, more than 20 varieties being prepared on crushers
गुड़ से बनाई जा रही मिठाईयां - फोटो : Amar Ujala

आलम यह है कि मुजफ्फरनगर तो देश में गुड़ की सबसे बड़ी मंडी के रूप में उभरकर सामने आया है। मेरठ में भी 100 से अधिक पावर कोल्हू संचालित हैं। जिसमें रोजाना सैकड़ों मीट्रिक टन गुड़ तैयार किया जाता है। अब किसानों ने इस कारोबार को नया आयाम दिया हैं। गुड़ की तमाम वैराइटी की मिठाइयां बनाकर बेचनी शुरू की हैं।

स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के चलते इन मिठाइयों की मांग भी हर साल बढ़ रही हैं। इसके अलावा जैविक खेती से उत्पादित गन्ने के रस से अलग अलग क्षेत्रों में अलग-अलग वैरायटी तैयार की जाती हैं। खरखौदा में कोल्हुओं पर गन्ने के रास से गुड़ की पेड़ी बनायी जा रही हैं। किला परीक्षितगढ़ और सरधना क्षेत्र में गुड़ की पांच किलो चकौर और बाल्टी तैयार होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Sweeten your mouth with jaggery on Diwali, more than 20 varieties being prepared on crushers
गुड़ से बनाई जा रही मिठाईयां - फोटो : Amar Ujala

बाजार में उपलब्ध गुड़ की मिठाइयां
- मेवायुक्त, सौंठ, अजवायन, तिल, मूंगफली, इलायची से तैयार गुड़ की बरफी। गाजर, पपीता, लोकी, मूली समेत अन्य कई फल और सब्जियों के फ्लेवर के साथ तैयार पेड़ा व बरफी। इसके अलावा पेड़ी, खुरपेपाड़, बाल्टी, पंसेरा, शक्कर आदि भी उपलब्ध हैं।

जैविक विधि से तैयार गन्ने के रस से तैयार गुड़ की मिठाई और रेट
लौकी,गाजर, पतीता से तैयार गुड़ बरफी - 150 रु. किलो
जवायन, सोंठ, इलायची युक्त गुड़ बरफी- 150 रु. किलो
मेवा, मूंगफली युक्त गुड़ - 150 रु. किलो
सिरका - 100 रु. किलो

रासायनिक खाद से तैयार गन्ने के रस से बना गुड़ थोक भाव
पेड़ी - 35 रु. किलो
बाल्टी गुड़ - 31 रु. किलो
खुरपेपाड़ - 31 रु. किलो
पांच किलो का पंसेरा - 30 रु. किलो

विज्ञापन

UP: Sweeten your mouth with jaggery on Diwali, more than 20 varieties being prepared on crushers
कोल्हू संचालक लीलू प्रजापति, पांची। - फोटो : Amar Ujala

जैविक विधि से गन्ना व अन्य सब्जियों को तैयार करके लगभग 20 फ्लेवर के साथ गुड़ तैयार किया जाता है। विदेशों में रहने वाले अधिकतर एनआरआई परिवारों के दिल पर यह गुड़ राज कर रहा है। दीपावली पर इस गुड़ की मांग स्थानीय लोगों में भी बढ़ जाती है। - सुनील कुमार फौजी, भामोरी।

खेती कम होती चली गई। तो हमने कोल्हू लगा लिया। इस समय हमारे दो कोल्हू चल रहे हैं। हमारे यहां तैयार हो रहे गुड़ यानी पेड़ी हापुड़ मंडी में नाम से बिकती है। व्यापारी पेड़ी को उप्र के एटा मैनपुरी, समेत कई जिले और गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सप्लाई कर रहे हैं। -लीलू प्रजापति, पांची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed