फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: STF Raid, 16 arrested including three owners

यूपी: STF की रेड पड़ी तो हो गया भंडाफोड़, तीन मालिक समेत 16 गिरफ्तार

Tue, 06 Mar 2018 05:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 06 Mar 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
up: STF Raid, 16 arrested including three owners
मालिक सहित कई लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एसटीएफ ने इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) के डिपो से निकलने वाले टैंकरों से होने वाली तेल चोरी का भंडाफोड़ किया है। टीपी नगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव के तीन गोदामों पर छापामारी करते हुए तीन गोदाम संचालकों समेत 16 लोग गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से तेल के नौ टैंकर, साल्वेंट व इथेनॉल के ड्रम, मास्टर की सहित तेल की बिक्री के 4.95 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एसपी एसटीएफ आलोक प्रियदर्शी के अनुसार सूचना मिली थी कि पूठा गांव के सरकारी तेल डिपो के आसपास कई लोगों ने गोदाम बना रखे हैं। जहां डिपो से निकलने वाले टैंकरों से पेट्रोल और डीजल चोरी किया जाता है। यह काम सेटिंग के साथ होने के साथ इसमें पूरा गैंग लगा हुआ है। फिर इस तेल को बाजार में बेचा जाता है। एसटीएफ ने कुछ दिन तक गोपनीय ढंग से जांच पड़ताल के बाद सोमवार शाम टीपी नगर पुलिस को साथ लेकर तेल चोरी के काले कारोबार का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : PHOTOS: द. अफ्रीका में सियासी तूफान लाने वाले गुप्ता ब्रदर्स के ठिकानों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से निकाला जा रहा था तेल

up: STF Raid, 16 arrested including three owners
तेल निकालने का सामान - फोटो : अमर उजाला

एसपी के अनुसार मौके पर तेल डिपो के टैंकरों से तेल निकाला जा रहा था। कई लोग इस काम में लगे थे। गोदामों में इथेनॉल और सॉल्वेंट से भरे ड्रम रखे हुए थे। जिन्हें तेल की कमी पूरी करने के लिए मिलाया जाता था। वहां से तेल से भरे पांच और चार खाली टैंकर मिले। तेल निकालने की पंपिंग मशीन, मीटर गेज, पाइप आदि को कब्जे में ले लिया गया। इनके खिलाफ थाना टीपी नगर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

एक माह में 1-1.50 करोड़ की तेल चोरी
एसपी एसटीएफ का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला कि इस काम को संगठित तरीके से अंजाम दिया जा रहा था। यहां स्थित 14 गोदामों में एक महीने में करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये की तेल चोरी होती है। एक लीटर तेल पर ये लोग 20 रुपये तक कमाते हैं।

ये हुए गिरफ्तार
योगेश चौधरी अनिल चौधरी और अनिल कुमार (गोदाम संचालक) निवासी पूठा गांव, रामबाबू निवासी बुलंदशहर, हामिद निवासी राजस्थान, पूठा निवासी जानी, गौरव, मोहित विजय, कुमार, सोहनवीर, रणजीत सिंह, लोकेश, अंशुल, कृष्णा, सोनू और मोहित कुमार।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed