{"_id":"5b7e601a42c7924658643b81","slug":"up-seven-year-old-girl-raped-in-meerut-accused-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत देख उड़े परिजनों के होश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत देख उड़े परिजनों के होश, आरोपी गिरफ्तार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 23 Aug 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी बाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में बुधवार शाम एक बच्ची से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सात साल बच्ची को अगवा कर एक युवक ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात कर डाली। बच्ची की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपी को घेरकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानें क्या था पूरा मामला :-
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
नौचंदी थाना क्षेत्र के एक करीमनगर मोहल्ले में रहने वाली सात साल की बच्ची बकरीद के दिन अपने रिश्तेदार के यहां पर गई थी। आरोप है कि मोहल्ले का शाहिद बच्ची को बहला फुसलाकर एक मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया।
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जब मकान में पहुंचे तो बच्ची की हालत देख लोगों के होश उड़ गए। जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची की हालत देखकर परिजन आक्रोशित हो गए। मोहल्ले वालों ने बताया कि मकान से कुछ देर पहले शाहिद भागता हुआ निकला था। जिसके बाद गुस्साए परिजन और लोग शाहिद के घर पहुंचे और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
घटना से गुस्साए परिजन और मोहल्ले के दर्जनों नौचंदी थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने बा मुश्किल लोगों को समझाकर और आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कहकर किसी तरह शांत किया । तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी पर केस दर्ज
सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज ने बताया कि आरोपी शाहिद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी पर दुष्कर्म का केस भी दर्ज कर लिया। बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया । आरोपी बच्ची को अगवा की बुरी नीयत से खंडहरनुमा मकान में ले गया था। आरोपी पर दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट लगाया गया है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि बच्ची को ले जाते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बच्ची पहले अपने फुफेरी बहन के साथ जा रही थी। तभी आरोपी ने दोनों बच्चियों से कहा कि मोहल्ले में एक कुत्ता लोगों को काट रहा है। जिससे बच्चियां डर गई। तभी बच्ची को आरोपी उठाकर एक खंडहर मकान में लग गया। पुलिस गंभीरता से इसकी जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/