फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: Ruckus in Baghpat, firing, many injured

यूपी: रास्ता बनाने को लेकर बवाल, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक दर्जन लोग घायल

Fri, 23 Feb 2018 11:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 23 Feb 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
up: Ruckus in Baghpat, firing, many injured
गाड़ियों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बागपत के गांव निवाड़ा में बृहस्पतिवार शाम रेत खनन के लिए रास्ता बनाने पर बवाल हो गया। ग्रामीणों के विरोध और हंगामे के बीच ठेकेदार के लोगों ने फायरिंग कर दी, इसमें छह ग्रामीण घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने भी पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। ठेकेदार के टेंट में आग लगा दी, मौके पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई। 

विज्ञापन


ठेकेदार के कर्मचारी श्मशान घाट पर बने एक कमरे में छिप गए तो ग्रामीणों ने कमरे की छत उखाड़कर उनपर पथराव किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने किसी तरह इन्हें बाहर निकाला और भागकर खुद को भी बचाया। दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने और करीब 50 राउंड फायरिंग होने की सूचना है।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा-गौरीपुर के खादर में रेत खनन के लिए ठेका छोड़ा गया है। बृहस्पतिवार को ठेकेदार पक्ष के लोग खनन के लिए रास्ता बनाने के लिए पहुंचे थे। निवाड़ा के किसान रास्ता बनाने का विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि रास्ता उनकी जमीन और खेतों से होकर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : बारात चढ़त को लेकर जाट-दलितों में संघर्ष, गांव में पुलिसफोर्स तैनात

up: Ruckus in Baghpat, firing, many injured
आग लगाई

विवाद बढ़ने पर एसडीएम विवेक कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार और एंटी भूमाफिया टीम मौके पर पहुंची। जमीन की पैमाइश कराई गई। पुलिस-प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझा ही रहा था कि इसी बीच ठेकेदार के पक्ष में यहां पहुंचे 20 से अधिक युवकों में से एक ने फायरिंग कर दी। 

इसके बाद ठेकेदार पक्ष के अन्य युवक भी फायरिंग करने लगे। फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई। फायरिंग की जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। ठेकेदार के टेंट में आग लगा दी। बाइक, कार, पोकलेन मशीन और जेसीबी में तोड़फोड़ की गई। भीड़ को देख फायरिंग कर रहे कुछ युवक भाग गए, कुछ पास ही स्थित श्मशान घाट के शौचालय और कमरे में घुस गए, जिनपर भीड़ ने छत से पथराव किया। 

घटना में घायल हुए निवाड़ा निवासी सद्दाम, कुरबान, साजिदा पत्नी कुरबान, साकिब और ठेकेदार पक्ष के मुजफ्फरनगर निवासी विकास को जिला अस्पताल लाया गया। इनके अलावा मुजफ्फरनगर का ही अनिल कुमार, सोनू, और बागपत के भगवानपुर नांगल का अनिल को पुलिस ने एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। बाद में निवाड़ा के ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भी हंगामा किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed