फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jat and Dalits struggle, 12 people got injured

बारात चढ़त को लेकर जाट-दलितों में संघर्ष, गांव में पुलिसफोर्स तैनात

Tue, 06 Feb 2018 11:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 06 Feb 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Jat and Dalits struggle, 12 people got injured
जाट-दलितों में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में परतापुर क्षेत्र के कंचनपुर घोपला गांव में बारात की चढ़त को लेकर हुए विवाद में जाट और दलित पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट और पथराव के बीच हवाई फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गई। दो महिलाओं समेत दस लोग घायल हुए हैं। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव निवासी विक्रम चौधरी की बेटी की बारात आयी हुई थी। बारात गांव में दलित पक्ष के रास्ते की तरफ से चढ़नी शुरू हो गई। वहीं, गांव में कृष्ण की भी बेटी की बारात आयी हुई थी। आरोप है कि दलित पक्ष के लोगों ने कहा कि यहां से बारात को दूसरे रास्ते की तरफ मोड़ दिया जाए क्योंकि उनकी बारात की चढ़त शुरू हो गई। गांव का मेन रास्ता बताते हुए जाट पक्ष के लोगों ने इसकी अनदेखी कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि जाट पक्ष के लोगों नें दलितों के साथ मारपीट कर डीजे और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। दूसरी तरफ से दलित भी लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और घर की छतों से पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मारपीट और पथराव में दलित पक्ष से रीता, आकाश, ललित, लोकेश, करन, विकास, मनीष घायल हुए हैं। जबकि जाट पक्ष से भी चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तोड़फोड़-फायरिंग, एक को लगी गोली

मौके पर पुलिसफोर्स पहुंची

Jat and Dalits struggle, 12 people got injured
एसएसपी मंजिल सैनी

वहीं सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी दहल, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मौके से 315 बोर के कई खोखे भी बरामद किये हैं। इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि गांव में जाट और दलित पक्ष के बीच पुराना विवाद चल रहा है।

ईख में लगा दी आग
बवाल के बाद गांव से दूर जंगल में जाट पक्ष के रामसिंह की ईख में आग लगा दी गई। करीब छह बीघा ईख जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। साथ ही दलित पक्ष पर ईख में आग लगाने का आरोप लगाया। वहीं गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed