फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP roadways bus got accident with a truck on high way several injured

हाईवे पर ट्रक से टकराई यूपी रोडवेज की बस, दो महिलाओं सहित 15 यात्री घायल

Mon, 23 Jul 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 23 Jul 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
UP roadways bus got accident with a truck on high way several injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मेरठ-करनाल हाइवे पर रविवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ। यहां गांव सराय के जंगल में यात्रियों से भरी रोडवेज बस व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में रोडवेज बस का परिचालक तथा दो महिलाओं सहित 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएचसी पर भर्ती कराया गया।    
विज्ञापन

                     
यह हादसा उस वक्त हुआ जब मेरठ रोडवेज डिपो की बस यात्रियों को लेकर शामली से मेरठ जा रही थी। रविवार को सुबह करीब सात बजे मेरठ-करनाल हाइवे पर रोडवेज बस की विपरीत दिशा से तेज गाति से आए रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। आमने- सामने की टक्कर से यात्रियों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों व ग्रामीणों की सहायता से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। 
विज्ञापन

घायलों में शामिल हैं ये लोग

इस घटना में महिला मनीषा (40), प्रिंस (12) ,(जानी) ,योगेश (48) कालंद, जनपद मेरठ, गांव फुगाना निवासी बाला (50), राजेंद्र (60), गांव रायपुर अटेरना निवासी रोहित (32), बनत निवासी संजीव (35), बुढ़ाना निवासी यासीन (32), खेड़ामस्तान निवासी हरपाल (61), मनीष (25) शामली, कवंरपाल (65) किनौनी बरवाला, बस का परिचालक मुकेश (38) खंदरावली जनपद शामली घायल हो गए। 

पंजाब का रहने वाला है बस चालक
इनके अलावा ट्रक का चालक पंजाब राज्य के फिरोजपुर का रहने वाला सारज (25) भी घायल हो गया। इस घटना में हाइवे पर रोडवेज बस के पीछे आ रही कार भी बस के नीचे घुस गई। कार का चालक ललित, निवासी बिटावदा भी घायल हो गया। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों की छुट्टी कर दी गई। कई घायलों को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया। रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed