यूपी: दहशत में दलित परिवारों का पलायन शुरू, नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां दहशत के चलते दलित समाज के लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। आरोप है कि पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी।
मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। अमीनगर सराय थाना क्षेत्र के कमाला गांव में दहशत के चलते दलित समाज के लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को एक दलित परिवार गांव छोड़कर चला गया है। वहीं आकाश की शोकसभा के बाद पीड़ित परिवार ने भी पलायन करने कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षा का भरोसा देकर रोक लिया। पीड़ित परिवार लोगों ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।
बृहस्पतिवार को कमाला गांव में मृतक आकाश की शोकसभा हुई। रिश्तेदारों एवं दलित समाज के लोगों के अलावा शोकसभा में गांव का कोई भी व्यक्ति श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा। शोक सभा के बाद आकाश के परिवार ने पलायन करने की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची और पलायन की तैयारी कर रहे परिवार के लोगों को रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। दलित विनोद पुत्र हरपाल उर्फ हल्ली परिवार सहित बृहस्पतिवार की सुबह गांव छोड़कर कहीं चला गया है। उनके घर पर ताला लटक गया है। कई परिवार दहशत में गांव से पलायन की तैयारी कर रहे हैं। महिलाएं व बच्चे पहले ही रिश्तेदारी में जा चुके हैं। मृतक आकाश के पिता धर्मपाल ने बताया कि शेष आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी पक्ष के लोगों ने बहू और बेटी को उठाने की धमकी दी हुई है। उन पर लगातार फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। परिवार साथ-साथ दलित समाज के लोग भी दहशत के साए में जी रहे है। गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में शेष आरोपी नहीं पकड़े तो सभी परिवार के सदस्य गांव छोड़कर चले जाएंगे। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि पलायन करने की कोशिश नहीं की है। परिवार की पूरी सुरक्षा की जा रही है।
पढ़ें : बिजनौर में धर्मस्थल से लाउडस्पीकर उतारने पर दो पक्षों में तनाव, परिवारों ने जंगल में डाला डेरा
बच्चों की पढ़ाई चौपट
कमाला गांव में आकाश की शोकसभा में पहुंचे उसके मौसा ने बताया कि हम अपने रिश्तेदारों को गांव में नहीं रहने देंगे। आरोपी उनकी भी हत्या कर सकते हैं। दहशत के कारण परिवार के लोग रात जाग कर काट रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई है। उन्हें लिए बिना हम नहीं जाएंगे।
आरोपी भूरे ने किया कोर्ट में सरेंडर
कमाला गांव के दलित युवक आकाश की पीट कर हत्या के मामले में पुलिस जांच में भूरे उर्फ आदित्य पुत्र विजय निवासी कमाला का नाम प्रकाश में आया है। आरोपी भूरे ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि भूरे का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस के दबाव के कारण उसे कोर्ट में सरेंडर किया है। भूरे गैंगेस्टर के एक मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल गया है। इस मामले में ओर तीन-चार युवकों के नाम प्रकाश में आए है। उनकी जांच की जा रही है।
आज आ सकते हैं एनएचआरसी के सदस्य : कमाला में दलित युवक आकाश की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त है। पुलिस ने कई पहलू पर जवाब-तलब किया जा चुका है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि शुक्रवार को आयोग के सदस्य दलित परिवार से मिलने गांव में पहुंच सकते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/