फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: Rape with woman in Baghpat

यूपी: महिला को बंधक बनाकर जेठ ने लूटी आबरू, फिर पति ने की दरिंदगी

Tue, 27 Mar 2018 06:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 27 Mar 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
up: Rape with woman in Baghpat
फाइल फोटो

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ जेठ और पति समेत तीन लोगों ने बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार किया। महिला का निकाह ढाई साल पहले हुआ था। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। यहां दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर मुजफ्फरनगर शहर क्षेत्र स्थित ससुराल में बंधक बनाक दो लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने महिला को बंधन मुक्त कराकर मायके में भेज दिया। पीड़िता ने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। दो दिन पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके से महिला को अगवा करने की कोशिश की। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस संबंध में दोघट थाने पर तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह 19 सितंबर 2016 को मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही कम दहेज लाने को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे थे। अब ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे हैं। महिला ने जब इससे इंकार कर दिया तो पति, जेठ, ननद ने उसके साथ मारपीट की। दहेज का दबाव बनाने के लिए जेठ ने उसके साथ छेड़खानी व नाजायज संबंध बनाने की कोशिश की। उसने इसका जिक्र जब पति से किया तो पति ने उसके साथ ही मारपीट की और कहा कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी, यहां तो ऐसा ही चलेगा। वह मजबूरी में सब कुछ सहन करती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : नाबालिग के पेट में हुआ था दर्द, डॉक्टर से जांच कराई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

up: Rape with woman in Baghpat
फाइल फोटो

बता दें कि 23 मार्च को उसके पति, जेठ समेत तीन लोगों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। दो दिनों तक उसे भूखा प्यासा कमरे में बंद रखा और रेप करते रहे। 25 मार्च को पड़ोसियों ने 100 नंबर पर मुजफ्फरनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता को बंधन मुक्त कराया और मायके भेज दिया। उसने मायके में परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। 26 मार्च को पति, जेठ, ननद, जेठानी महिला के मायके में आए और उसे जबरन कार में डालकर ले जाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और किसी तरह महिला को उनसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़िता ने दोघट थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने एसपी से मामले में कार्रवाई कराने की मांग की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed