{"_id":"62c95e2c0dfd1b2dae0d6735","slug":"up-python-found-in-town-of-meerut-forest-department-called-for-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कासमपुर में अजगर मिलने से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने कराया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कासमपुर में अजगर मिलने से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने कराया रेस्क्यू
Sat, 09 Jul 2022 04:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Jul 2022 04:35 PM IST
सार
मेरठ के कासमपुर की एक बस्ती में शनिवार दोपहर अजगर मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की उसे देखने के लिए भीड़ लग गई।
विज्ञापन
अजगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कासमपुर में शनिवार दोपहर को अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग अजगर को देखने के लिए इकट्ठा होने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची।अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कासमपुर की बाल्मीकि बस्ती में नाले के पास बनी सुअर की खुड्डी में अचानक अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि अजगर की लंबाई लगभग चार फुट थी। क्षेत्र में पहली बार अजगर मिलने से लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Saharanpur: पहाड़ों पर भारी बारिश से यमुना समेत कई नदियां उफान पर, जिला मुख्यालय से दर्जनों गांवों का संपर्क कटा
विज्ञापन
अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। भाजपा नेता संजीव मंगवाना ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार अजगर मिलने से क्षेत्रवासी भयभीत थे। तत्काल पुलिस व वन विभाग की टीम को फोन करके बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से अजगर को खुड्डी से बाहर निकाल कर पकड़ा और अपने साथ ले गए। तब लोगों को राहत मिली।
इस दौरान भाजपा नेता संजीव मंगवाना, सुरेश लोधी, राजू टांक, नरेश भगत जी, अशोक नीरज, राजकुमार कुड़िया आदि मौजूद थे।