फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rainy rivers flooded in Sharanpur, Yamuna water level increased, 33 thousand 101 cusecs of water recorded at Hathnikund barrage

Saharanpur: पहाड़ों पर भारी बारिश से यमुना समेत कई नदियां उफान पर, जिला मुख्यालय से दर्जनों गांवों का संपर्क कटा

Sat, 09 Jul 2022 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Jul 2022 03:50 PM IST
सार

पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद सहारनपुर क्षेत्र की सभी बरसाती नदियां उफान पर हैं। वहीं हथनीकुंड बैराज पर लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। दोपहर 2 बजे तक 33 हजार 101 क्यूसेक पानी रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन
Rainy rivers flooded in Sharanpur, Yamuna water level increased, 33 thousand 101 cusecs of water recorded at Hathnikund barrage
हथिनीकुंड बैराज पर बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र में सभी बरसाती नदियां उफान पर हैं। इससे कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। उधर, यमुना का जलस्तर भी बढ़ रहा है। दोपहर दो बजे हथनीकुंड बैराज से 20 हजार 190 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि बैराज पर कुल जलस्तर 33 हजार 101 क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं यमुना समेत अन्य नदियों में लगातार जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पहाड़ी क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। इसके बाद मैदानी क्षेत्र में बारिश शुरू हुई। बारिश रुक-रुक कर हुई, लेकिन मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में बारिश के बाद क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में पानी का जबदस्त उफान आया। दिन भर नदियां पूरे उफान पर रहीं। इससे घाड़ क्षेत्र के नदी नालों से घिरे 20 से अधिक गांवों का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सैन्य क्षेत्र में सुरक्षा पर सवाल, कई टुकड़ों में मिली थी युवती की लाश, अब हुआ ये खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

कई मार्गों पर आवागमन ठप
शाहपुर गाड़ा गांव के पास पजना नदी में भी एक कार पानी के बहाव के बीच फंसी है। नदियों में लगातार जलस्तर बढ़ने से मिर्जापुर-सुंदरपुर, बेहट शाकंभरी देवी व बेहट बिहारीगढ़ रूटों पर कई घंटे से वाहनों का आवागमन बंद चल रहा।

हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर बढ़ा
उधर, हथिनीकुंड बैराज पर भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा। आज सुबह 9 बजे जलस्तर 932 क्यूसेक था। दोपहर 12 बजे जलस्तर की स्थिति बढ़कर 11 हजार 660 क्यूसेक हो गई थी। दो बजे बैराज से 20 हजार 190 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। बैराज से मिली जानकारी के अनुसार अभी जलस्तर और बढ़ सकता है। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।

यमुना नदी में जलस्तर की स्थिति हथनी कुंड बैराज पर दोपहर 2 बजे जलस्तर 33 101 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि इसमें से यमुना नदी में 20 हजार 190 क्यूसेक यमुना नदी में छोड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed