फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP police takes action againest gokashi charge sheet filed against women in registered cases

यूपी: गोकशी करने वालों के परिवार पर शिकंजा, दर्ज मामलों में महिलाओं के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल

Sat, 22 Dec 2018 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Dec 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
UP police takes action againest gokashi charge sheet filed against women in registered cases
ग्रामीणों को गोकशी के खिलाफ शपथ दिलाते दरोगा

गोकशी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने गोतस्करों के परिवार पर शिकंजा कसना शुरू दिया है। मेरठ में गोवध अधिनियम के जो भी मामले दर्ज हुए हैं और पुलिस को मौके से गोवंश का मीट मिला है। ऐसे सभी मामलों में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट और कोतवाली क्षेत्र के 12 परिवार ऐसे हैं जिनमें महिलाओं के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की गई है। वहीं देहात के 14 परिवारों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस की जांच का कहना है कई घरों में महिलाओं ने ही गाय का मीट छिपाकर रखा था।
विज्ञापन


बुलंदशहर में गोकशी के शक में हुए बवाल के बाद एसएसपी अखिलेश कुमार ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि गोकशी करने वालों का एक सप्ताह में सत्यापन का कार्य पूरा कराया जाए। जिसके बाद शहर में एसपी सिटी रणविजय सिंह और देहात में एसपी देहात राजेश कुमार ने गोकशी रोकने के लिए सीओ और थानेदारों ने गांवों में मीटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकशी रोकने के लिए शपथ दिलाई गई। मुनादी कराते हुए गोतस्करों के घरों के बाहर अभियान चलाया गया। शहर में कोतवाली सर्किल के लिसाड़ीगेट और कोतवाली क्षेत्र में एक मुकदमे को छोड़कर सभी में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई। इनमें गोतस्करों की पत्नी भी पुुलिस ने मुल्जिम बनाई हैं। गोकशी के मुकदमों को लेकर प्रत्येक दिन एसएसपी थाना प्रभारियों से रिपोर्ट मांग रहे हैं।

शहर में पांच साल में 35 मुकदमे
सीओ दिनेश शुक्ला का कहना है कि एक जनवरी 2014 से लेकर 21 दिसंबर 2018 तक लिसाड़ीगेट और कोतवाली में 38 मामले गोवध अधिनियम के दर्ज हुए हैं। इन 38 मामलों में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद के 17 मामले दर्ज हुए हैं।

एक मुकदमे को छोड़कर सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। 25 लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर और 22 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। तीन गोतस्करों के खिलाफ रासुका भी लगाई गई। जो भी वांछित हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

देहात में 212 भेजे जेल
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि देहात क्षेत्र में 212 गोतस्करों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया है।  किठौर में सबसे अधिक 22 मामले दर्ज हुए, जबकि देहात के थानों में 87 मामले दर्ज हुए। 12 मामलों को छोड़कर सभी में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। 26 लोगों पर गुंडा एक्ट, 24 पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। 
 

महिलाओं पर शिकंजा
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में रफीक की पत्नी फरजान, शहजाद की पत्नी आशमा, वकील की पत्नी शहनाज, फईम, नदीम, इमरान की पत्नी  भी गोकशी में आरोपी बनाई गई हैं। शादाब, इरफान, शहजाद की पत्नी और मां भी गोकशी में आरोपी बनाई गई हैं। बिल्लो, शगुफ्ता, चांदनी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। देहात में किठौर, मुंडाली, भावनपुर में 14 परिवार की महिलाओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

पुलिस दे रही दबिश
गोकशी की घटना रोकने के सख्त निर्देश दिए गये हैं। जो भी परिवार  के लोग गोकशी में शामिल रहे हैं ऐसे लोगों पर पुलिस चिन्हित कर सख्त कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपियों को लेकर लगातार पुलिस दबिश दे रही है। -अखिलेश कुमार, एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed