{"_id":"5c7234aabdec224bbb20aafa","slug":"up-police-alert-on-information-of-people-getaway-in-najeebabadi-bijnor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पलायन की सूचना पर हड़कंप, हरकत में आई पुलिस, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पलायन की सूचना पर हड़कंप, हरकत में आई पुलिस, मुकदमा दर्ज
Sun, 24 Feb 2019 11:37 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
meerut news
क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव के युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पलायन की चेतावनी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर पर तीन नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तहसील के गांव पुरुषोत्तमपुर निवासी ऋषिपाल का पुत्र रोहित कार से शुक्रवार सुबह घर से निकला था। गांव से कुछ दूरी पर सड़क पर मौजूद पड़ोसी गांव शाहपुरा के कुछ युवकों का रोहित से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुरुषोत्तमपुर के ग्रामीणों ने युवाओं को समझा बुझाकर उनके गांव भेज दिया।

आरोप है कि कुछ समय बाद शाहपुरा के कुछ ग्रामीणों ने पुरुषोत्तमपुर पर धावा बोल दिया। इस दौरान साहनपुर निवासी दो युवकों को हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुरुषोत्तमपुर के ग्रामीणों ने थाने में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने पर ग्रामीणों घर लौट आए।
पंकज, संजय, ऋषिपाल, बाबू, बृजपाल, अमित, उर्मिला, रज्जो, सुनीता, कमला, छोटी ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर नाराजगी व्यक्त की। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव से पलायन करने की चेतावनी देते हुए कुछ घरों पर 'यह मकान बिकाऊ' लिख दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ के निर्देश पर कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार ने गांव शाहपुरा निवासी लवी, पुखराज, भानू और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/