फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: No relief from corona curfew in Meerut-Saharanpur, restrictions lifted from Muzaffarnagar

यूपी : मेरठ, सहारनपुर को कोरोना कर्फ्यू से नहीं राहत, मुजफ्फरनगर से पाबंदियां हटीं

Sun, 06 Jun 2021 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Jun 2021 12:37 PM IST
सार

मेरठ में वर्तमान में करीब 1394 एक्टिव केस हैं। 1394 मरीजों को देखते हुए अब मात्र 794 एक्टिव मरीज कम होने हैं।

विज्ञापन
UP: No relief from corona curfew in Meerut-Saharanpur, restrictions lifted from Muzaffarnagar
ghantaghar meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के चार जिलों को छोड़कर अब पूरे यूपी को कोरोना कर्फ्यू मुक्त कर दिया गया है। जिन जिलों में बंदिशें नहीं हटी हैं उनमें मेरठ और सहारनपुर भी शामिल हैं। यानी अभी इन दोनों जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत नहीं हैं। वहीं मुजफ्फरनगर से कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया है। अब सिर्फ लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में ही कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के 71 जिले कोरोना कर्फ्यू मुक्त हो गए।
विज्ञापन


यदि सब कुछ ऐसे ही चलता रहा तो जल्दी ही मेरठ को कोरोना कर्फ्यू से निजात मिल जाएगी। जिस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट रही है और एक्टिव केस कम हो रहे हैं। उससे उम्मीद की जा रही है कि अगले पांच से छह दिन में कोरोना कर्फ्यू से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार जिन जनपदों में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 600 से कम होगी, वहां पर कर्फ्यू से छूट देते हुए निर्धारित प्रतिबंधों के तहत बाजार व अन्य गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मेरठ में वर्तमान में करीब 1394 एक्टिव केस हैं। यदि हम पिछले पांच दिन पर नजर डालें तो औसतन दो सौ मरीज रोजाना कम हो रहे हैं। 1394 मरीजों को देखते हुए अब मात्र 794 एक्टिव मरीज कम होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार और रविवार का कर्फ्यू है, जबकि सोमवार को प्रशासन के निर्देश पर बाजार बंदी का दिन है। ऐसे में तीन दिन बाजार बंद रहेगा। इन तीन दिनों के भीतर ही उम्मीद है कि यह संख्या घटकर 600 के आसपास आ जाएगी। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि बुधवार या गुरुवार से मेरठ में व्यापारिक गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

इस तरह घट रहे मरीज 
31 मई को जिले में 2344 एक्टिव मरीज थे, जो एक जून को घटकर 1980 रह गए। दो जून को 1767 और 3 जून को इनकी संख्या 1597 हो गई। चार जून को एक्टिव मरीज 1394 रह गए। इससे साफ है कि नये मरीजों की संख्या में जहां तेजी से गिरावट आई है, तो एक्टिव मरीजों की संख्या भी उसी तेजी से कम हो रही है।

सख्ती से नियमों का पालन कराएंगे 
जिस तरह से नए केस कम आ रहे हैं और मरीजों के ठीक होने की संख्या बढ़ रही है, उससे उम्मीद की जा सकती है कि अगले सप्ताह जिला कर्फ्यू मुक्त हो सकता है। लेकिन लोगों को पूरी सतर्कता बरतनी होगी। पुलिस और मजिस्ट्रेट बाजारों में निगरानी करेंगे। व्यापारियों को भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए कहा जाएगा। - के. बालाजी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed