फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS Two students threatened to kill the teacher in Meerut

परीक्षा में फेल होने पर दो सगे भाइयों ने शिक्षक को दी जान से मारने की धमकी, दहशत में परिजन

Tue, 06 Nov 2018 02:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 06 Nov 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS Two students threatened to kill the teacher in Meerut
थाने में तहरीर देने आए शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के हरमिलाप इंटर कॉलेज प्रह्लाद नगर में तैनात शिक्षक ने थाने में तहरीर देकर अपने दो पूर्व शिष्यों से जान का खतरा जताया है। थाने में दी तहरीर में शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि कक्षा नौ के दो छात्र (दोनों सगे भाई) पढ़ाई में बेहद कमजोर होने के चलते फेल हो गए थे। इस बात से नाराज होकर वह उनसे रंजिश रखने लगे। आरोप है कि 28 मार्च की शाम एक छात्र ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इसके बाद से धमकी देने का सिलसिला शुरू हो गया। वह इसे नजर अंदाज करते रहे। लेकिन इनमें से एक छात्र ने उन्हें गोली मारने की धमकी दे दी। उन्होंने अपने घर पर घटना का जिक्र किया, जिसके बाद उनका परिवार भी परेशान हो गया। 

विज्ञापन


शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि 5 नवंबर की सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकले तो दोनों भाई स्कूटी से उनका पीछा करने लगे। दोपहर को छुट्टी के बाद स्कूल से घर के लिए निकला तो फिर इन दोनों भाइयों ने स्कूटी से उनका पीछा किया। इस बार वह किसी से फोन पर बात करते हुए उनकी लोकेशन बता रहे थे। मौका पाकर उन्होंने इंद्रा चौक के पास बाइक रोकी और यूपी 100 पुलिस को कॉल की। जिसके बाद दोनों भाई स्कूटी दौड़ाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


वहीं इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed