फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Threat to bomb eight schools of Meerut including Dewan Public, KL and MPS, know everyone's names

UP News: दीवान पब्लिक, केएल और एमपीएस समेत मेरठ के आठ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जान लें सबके नाम

Tue, 22 Jul 2025 10:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 22 Jul 2025 10:09 PM IST
सार

Meerut News: आठ स्कूलों की मेल आईडी पर ‘बॉम्ब इन द स्कूल’ विषय से ईमेल भेजा गया है। इसमें लिखा है कि स्कूल के अंदर बम लगा दिए गए हैं। वहीं स्कूल प्रबंधक ने अभिभावकों से न घबराने की अपील की है।

विज्ञापन
UP News: Threat to bomb eight schools of Meerut including Dewan Public, KL and MPS, know everyone's names
बम, धमकी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा की चौकस व्यवस्था की गई है। वहीं मंगलवार दोपहर आतंकी हमले की धमकी भरे एक ई-मेल ने स्कूल प्रबंधनों में दहशत व्याप्त कर दी। करीब एक बजे शिक्षण संस्थानों की ई-मेल आइडी पर यह ईमेल पहुंचा है। मेरठ के आठ स्कूलों ने ऐसा ई-मेल मिलने की जानकारी साझा की है। इस कृत्य के लिए ‘रोडकिल’ और ‘साइलेंस’ नामक संगठनों ने जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन

 

‘बॉम्ब इन द स्कूल’ विषय से भेजा गया ईमेल outjaked50@gmail.com आईडी से भेजा गया है। मेरठ स्कूल्स सहोदय काम्प्लेक्स के अध्यक्ष राहुल केसरवानी के अनुसार ईमेल में दी गई धमकी में लिखा है, ‘हम आपको यह सूचना दे रहे हैं कि स्कूल परिसर भवन में कई बम छिपाकर रखे गए हैं। विस्फोटकों को बड़ी कुशलता से छिपाया गया है।’ इसके बाद स्कूलों को खूनी मंजर में बदलने की धमकी देते हुए अंत में इस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार दो नामों को लिखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मेरठ के स्कूलों में दीवान पब्लिक स्कूल, केएल इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ पब्लिक स्कूल, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, ब्रेंज एडु वर्ल्ड, सीजेडीएवी पब्लिक स्कूल, एसआरएस ग्लोबल स्कूल आदि को ई-मेल पहुंचा है। 
 
विज्ञापन

वर्तमान में कांवड़ यात्रा को लेकर स्कूल बंद हैं और 24 जुलाई को खुलेंगे। स्कूलों की ओर से पुलिस व प्रशासन को धमकी भरे ईमेल की जानकारी दे दी गई है। राहुल केसरवानी ने बताया कि यह ई-मेल स्पैम में आया था। इसकी सूचना मिलने के बाद सभी स्कूल अपने स्पैम भी चेक कर रहे हैं। डीएम-एसएसपी को सूचना दी गई है। 
हालांकि ऐसा ई-मेल करीब दो महीने पहले भी सैकड़ों स्कूलों में आया था, जो जांच में फर्जी मिला था। दीवान पब्लिक स्कूल के निदेशक एचएम राउत ने कहा कि इस तरह की सूचना से अभिभावक घबराएं नहीं। ईमेल में मेरठ के अलावा आगरा, कोलकाता, कानपुर आदि शहरों के स्कूलों की ई-मेल आईडी भी दर्ज है।

ये भी देखें...
गोवंशों की मौत पर बड़ी कार्रवाई: मेरठ के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को जेल भेजा, ये है पूरा मामला    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed