{"_id":"687fb04719b9686d890b2a51","slug":"big-action-on-the-death-of-cows-meerut-s-city-health-officer-dr-harpal-sent-to-jail-this-is-the-matter-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोवंशों की मौत पर बड़ी कार्रवाई: मेरठ के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को जेल भेजा, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशों की मौत पर बड़ी कार्रवाई: मेरठ के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को जेल भेजा, ये है पूरा मामला
Tue, 22 Jul 2025 09:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:07 PM IST
सार
Meerut News: परतापुर स्थित कान्हा उपवन गोशाला में कई गोवंश मृत पाए गए थे। चारा न मिलने पर भूख के कारण तड़प-तड़पकर उन्होंने दम तोड़ा था। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नाराजगी जताई थी, जिसके बाद कड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को जेल ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परतापुर में कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा के मामले में हटाए गए प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार शाम 4:30 बजे पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुशवाहा की अदालत में पेश किया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
डॉ. हरपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. हरपाल सिंह और गोशाला के केयर टेकर भारत कुमार के खिलाफ गोवंशों की दुर्दशा करने, सरकारी संपत्ति का गबन करने, दायित्व का उल्लंघन करने के आरोप में सिविल लाइन थाने में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। डॉ. हरपाल का मूल पद पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद नगर निगम, जिला प्रशासन व शासन में बैठे अधिकारी हरकत में आए। डीएम डॉ. वीके सिंह व नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने प्रकरण की अलग-अलग दो कमेटी बनाकर जांच कराई थी।
10 कर्मचारियों को हटाया गया और मूलरूप से शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गढ़ी दौलतपुर गांव निवासी प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल से गोशाला के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज छीन लिया।
मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचा और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने के निर्देश प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा किए गए। सोमवार रात अधिकारियों के बीच मंथन चला। मुकदमा दर्ज करने के बाद डॉ. हरपाल सिंह को सोमवार रात उनके आवास तक्षशिला कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार दिनभर थाने में लिखापढ़ी का काम हुआ और शाम को जेल भेजा गया।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है। संपत्ति गबन से जुड़े सुबूत भी जुटाए जाएंगे। गोशाला के नामजद केयर टेकर भारत कुमार की तलाश में दबिश जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी देखें...
Saharanpur: शिकारी कुत्तों ने महिला पर किया हमला, काट-काटकर कर दिया लहूलुहान, तड़पते हुए दम तोड़ा
ये भी देखें...
Saharanpur: शिकारी कुत्तों ने महिला पर किया हमला, काट-काटकर कर दिया लहूलुहान, तड़पते हुए दम तोड़ा