फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: This bypass of Meerut will be closed for five days, there is a special connection with Vande Bharat

UP News: मेरठ का यह बाईपास पांच दिन के लिए हो जाएगा बंद, वंदे भारत एक्सप्रेस से है खास कनेक्शन

Wed, 04 Sep 2024 06:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Sep 2024 06:06 PM IST
सार

बिजली बंबा बाईपास का रेलवे फाटक बृहस्पतिवार से पांच दिनों तक बंद रहेगा। रेल ट्रैक की मरम्मत के लिए ऐसा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP News: This bypass of Meerut will be closed for five days, there is a special connection with Vande Bharat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ का बिजली बंबा बाईपास का रेलवे फाटक अब बृहस्पतिवार से पांच दिनों तक बंद रहेगा। रेल ट्रैक की मरम्मत के लिए 5 सितंबर की सुबह पांच बजे से 9 सितंबर की रात आठ बजे तक फाटक पर यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। इस दौरान नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यहां से गुजरने वाले भारी वाहन खरखौदा-मोहिद्दीनपुर-मेरठ मार्ग से होकर जाएंगे। कार और बाइक शहर से व बाजोट गांव से होकर जाएंगे।
विज्ञापन

 

बिजली बंबा बाईपास के रेलवे फाटक को पहले चार सितंबर से बंद करना था, मगर शहर में राज्यपाल के आगमन के कारण इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया है। मेरठ-हापुड़ रेल मार्ग से वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने पर इस रेल मार्ग की मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके लिए बिजली बंबा बाईपास फाटक को पांच दिनों तक बंद रख कर ट्रैक की मरम्मत और पत्थरों को बदलने का काम होगा। इसलिए 5 सितंबर की सुबह सात बजे से लेकर 9 सितंबर की रात आठ बजे तक इस फाटक को लगातार बंद रखा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर रेलवे स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ जगवीर सिंह ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने के कारण इस ट्रैक की मरम्मत जरूरी है। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस अवधि में भारी वाहनों को खरखौदा-मोहिद्दीनपुर-मेरठ मार्ग से निकाला जाएगा। शहर में जाम न लगे, इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed