{"_id":"6130f1568ebc3e88a07ec516","slug":"up-news-police-raid-in-house-of-mafia-and-illegal-weapons-and-illicit-liquor-recovered-in-hastinapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: माफिया के घर पर छापा, हथियार समेत 30 लीटर अवैध शराब बरामद, आरोपी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: माफिया के घर पर छापा, हथियार समेत 30 लीटर अवैध शराब बरामद, आरोपी की तलाश जारी
Thu, 02 Sep 2021 09:14 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:14 PM IST
सार
मेरठ में आबकारी विभाग और हस्तिनापुर पुलिस ने गुरुवार को माफिया के घर छापा मारकर बड़ी मात्रा में हथियार सहित 30 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस लगातार क्षेत्र में अभियान चला रही है।
विज्ञापन
माफिया के घर से अवैध हथियार और अवैध शराब बरामद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के हस्तिनापुर में आबकारी विभाग और थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ छापामारी की। छापामारी की भनक लगते ही आरोपी व्यक्ति मौके से फरार हो गया। टीम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अवैध कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने थाना पुलिस के साथ छापामारी अभियान के तहत क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग में मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा। आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के घर से 30 लीटर अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण के साथ एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक देशी राइफल, 315 बोर के 39 अधभरे कारतूस, वन्यजीव अभ्यारण्य रहने वाले बारहसिंघा के कुछ सिंघ टीम को प्राप्त हुए।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आबकारी अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में आरोपी व्यक्ति बस्तोरा नारंग निवासी कटार सिंह पुत्र घासीराम के खिलाफ थाना हस्तिनापुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभियान आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व क्षेत्र के इकवारा गांव से संदूक में रखी 150 लीटर कच्ची अवैध शराब भी बरामद हुई थी। पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बड़े पैमाने पर होता है कारोबार
खादर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग और थाना पुलिस लगातार अभियान चलाते हैं। लेकिन शराब माफिया वन सेंक्चुअरि और गंगा क्षेत्र का फायदा उठाकर शराब बनाने का कारोबार लगातार करते हैं।
पिछले कुछ दिनों से सक्रिय है थाना पुलिस
आबकारी आयुक्त और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर आबकारी विभाग और थाना पुलिस क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। पिछले कुछ दिनों से लगातार क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है। कुछ ही दिनों में दर्जनों आरोपियों को थाना पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब के मामले में जेल भेज चुकी है।