{"_id":"5f2d95c48ebc3e3c9e2f58d1","slug":"up-news-police-has-arrested-five-smugglers-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ तक गूंजा मामला, पांच तस्कर गिरफ्तार, दीवारों पर लिखा था 'मकान बिकाऊ है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ तक गूंजा मामला, पांच तस्कर गिरफ्तार, दीवारों पर लिखा था 'मकान बिकाऊ है'
Sat, 08 Aug 2020 02:02 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:02 AM IST
सार
- लखनऊ पहुंचा गुराना रोड प्रकरण तो हरकत में आई पुलिस
- अभियान चलाकर चार महिला समेत पांच लोग किए गिरफ्तार, दस किलो गांजा बरामद
- पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर लोगों ने दीवार पर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’ मिटाया
विज्ञापन
दीवार पर लिखा मकान बिकाऊ है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में गुराना रोड पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखने का मामला लखनऊ तक गूंजा तो शुक्रवार को पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने अभियान चलाकर चार महिला समेत पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दस किलो गांजा बरामद किया गया। उधर, पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर मोहल्लेवासियों ने अपने मकान की दीवारों पर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’ मिटा दिया।
विज्ञापन
बता दें कि तीन दिन पूर्व गुराना रोड में दूसरे वर्ग के लोगों ने वीरेंद्र शर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया गया, जबकि पथराव में 10 से अधिक लोग को घायल हो गए थे। मोहल्लेवासियों ने इसके पीछे गांजा बिक्री का विरोध कराना बताया था। साथ ही अपने मकान की दीवारों पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिख दिया था। यह मामला लखनऊ तक गूंजा तो पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वहीं बृहस्पतिवार की रात व शुक्रवार की तड़के कोतवाल अजय शर्मा के नेतृत्व में गठित चार टीमों ने गांजा तस्करों के मकान पर ताबड़तोड़ दबिश दी। चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दस किलो गांजा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: होटल के बराबर में चल रहा था हुक्का बार, डीएम ने बैठाई जांच बिल्डिंग कराई सील
कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए गांजा तस्करों में तौहिद पुत्र तैय्यब, हिना पत्नी आशु, रूकसार पत्नी सोनू, सीमा पत्नी तौहिद व शकीला पत्नी अख्तर निवासी गुराना रोड गली नंबर आठ शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उधर, पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर मोहल्लेवासियों ने अपने-अपने मकानों की दीवारों पर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’ मिटा दिया। पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा की। साथ ही पूर्णतया इस गोरखधंधे पर अंकुश लगवाने की मांग की। दबिश देने वाली टीम ने एसएसआई धुरेंद्र सिंह, महिला सब-इंस्पेक्टर साक्षी सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/