फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Obscene video of teachers and students of a college of meerut go viral

UP News: मेरठ के एक कालेज की टीचर्स और छात्राओं के अश्लील वीडियो वायरल, पूर्व छात्रों पर एडिट करके डालने का शक

Fri, 25 Oct 2024 09:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 25 Oct 2024 09:45 PM IST
सार

कालेज प्रबंधक ने बताया कि छात्राओं और टीचर्स की बदनामी हो रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फोटो एडिट कर पोस्ट करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP News: Obscene video of teachers and students of a college of meerut go viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर कंकरखेड़ा के एक कॉलेज का फर्जी अकाउंट बनाकर छात्राओं और शिक्षिकाओं के वीडियो एडिट कर शेयर कर दिए गए। छात्राओं और शिक्षिकाओं के फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट भी किए जा रहे हैं। इससे वे घबराई हुईं हैं। कॉलेज प्रबंधन ने पूर्व छात्रों पर शक जाहिर करते हुए साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कॉलेज प्रबंधक ने बताया कि किसी आरोपी ने इंस्टाग्राम पर कॉलेज की फर्जी आईडी बना ली है। कुछ छात्राओं और शिक्षिकाओं के वीडियो एडिट कर पोस्ट कर दिए। छात्राओं व शिक्षिकाओं के फोटो पर अभद्र व आपत्तिजनक कमेंट किए जा रहे हैं। इससे उनकी बदनामी हो रही है। कॉलेज प्रबंधन को शक है कि पूर्व में 12वीं के छात्रों में से किसी ने यह हरकत की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की आईडी की सपोर्ट में किसी समीर खान का नाम सोशल मीडिया पर प्रदर्शित हो रहा है। प्रबंधक ने पूर्व में 12वीं पास कर चुके छात्रों की सूची भी पुलिस को सौंपी है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed