फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Minister Mahendra Nath Pandey targeted the opposition party and said that Chief Minister Yogi Adityanath has solved recorded complaints of public

यूपी: मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने विपक्ष पर साधा निशाना, टिकैत के ताऊ और चाचा जान वाले बयान पर कही ये खास बात

Sat, 25 Sep 2021 10:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Sep 2021 10:48 PM IST
सार

कंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार 2022 में 2017 के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ देंगे। वहीं राकेश टिकैत द्वारा बोले गए ताऊ और चाचा जान जैसे शब्दों पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कर्म में विश्वास रखती है।

विज्ञापन
UP News: Minister Mahendra Nath Pandey targeted the opposition party and said that Chief Minister Yogi Adityanath has solved recorded complaints of  public
मेरठ पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री महेंद्रनाथ पांडे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रेस वार्ता में कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा अपार बहुमत से सरकार बनाएगी। 2022 में 2017 के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ देंगे। हमारी सरकार खास लोगों को संरक्षण देने वाली नहीं है।

विज्ञापन


राकेश टिकैत द्वारा बोले गए ताऊ और चाचा जान जैसे शब्दों पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कर्म में विश्वास रखती है। टिकैत अपने बयान दे रहे हैं। हमारी सरकार सिर्फ किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। कृषि कानून पूरी तरह किसानों के हित में हैं। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण जैसे मुद्दे को सपा या अन्य पार्टी उठाती हैं। भाजपा तो सदा से विकास के साथ चलती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बिजली को लगा चोरी का ‘करंट’, विभाग को 2100 करोड़ का घाटा, पढ़िए अमर उजाला की खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार है। आगे मोदी हैं और उनके पीछे योगी। विश्व पटल में मेरठ की अलग पहचान है। रैपिड रेल, एक्सप्रेसवे से मेरठ के उद्योगों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने से पूर्व पश्चिम उत्तर प्रदेश में उद्यमियों का शोषण होता था। अब ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला सच: दो दशक में अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा मौलाना कलीम सिद्दीकी, पढ़ें शुरू से आखिरी तक की कहानी

उन्होंने कहा कि देश हमेशा मोदी युग को याद करेगा। जनता ने गुजरात के सीएम को पीएम बनाया। आज 62 प्रतिशत युवा मेक इन इंडिया पर कार्य कर रहा है। उद्यमियों को साफ सुथरी सरकार मिल गई है। योगी सरकार ने दंगा रोकने के लिए बड़ा निर्णय लिया है, जो दंगा करेगा उससे पांच गुना जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed