{"_id":"5f9904c78ebc3e9ba81b0c23","slug":"up-news-firing-in-two-sides-of-a-family-and-one-brother-died-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में फायरिंग, एक भाई की गोली लगने से मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में फायरिंग, एक भाई की गोली लगने से मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Wed, 28 Oct 2020 12:57 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में पुरानी रंजिश को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। घटना से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
गांव पुरबालियान निवासी कंवरपाल और पड़ोसी धन सेठ पूर्व में भारतीय किसान यूनियन के ग्राम अध्यक्ष रह चुके हैं। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश बताई गई है। गांव का ही चंदर पुत्र हरपाल बुधवार सुबह कंवरपाल के यहां आया था। जब वह घर से निकल कर चला, तो धन सेठ ने उसे रोक लिया। कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई, जिसका कंवरपाल पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान पथराव किया गया। आरोप है कि धनसेठ पक्ष की ओर से अचानक फायरिंग कर दी गई, जिसमें सीने में गोली लगने से कंवरपाल के बेटे विपिन (30 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि विपिन का चचेरा भाई अंकित पुत्र सुनहरा घायल हो गया। घटना से गांव में अफरा तफरी के साथ सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बसपा सांसद मलूक नागर के आवास पर इनकम टैक्स का छापा, मौके पर भारी फोर्स तैनात
विज्ञापन
एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने मौके पर जाकर जानकारी ली। बाद में एसएसपी अभिषेक यादव में भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/