फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: BJP members kicked and punched in front of the District President in Meerut, video went viral

UP BJP : मेरठ में जिलाध्यक्ष के सामने ही भाजपाइयों में चले लात-घूंसे... वीडियो वायरल, विपक्ष ने उड़ाया मजाक

Sat, 21 Sep 2024 12:35 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 21 Sep 2024 12:35 AM IST
सार

जिलाध्यक्ष चिल्लाते रहे और कार्यकर्ता लात-घूंसे बजाते रहे। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
UP News: BJP members kicked and punched in front of the District President in Meerut, video went viral
मारपीट में कार्यकर्ता के फटे कपड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल थाना क्षेत्र में रजपुरा ब्लॉक कार्यालय में शुक्रवार दोपहर सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपा नेता दुष्यंत तोमर और तरुण में जमकर लात-घूंसे चले। दोनों के समर्थक भी भिड़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को मेडिकल थाना क्षेत्र में रजपुरा ब्लॉक कार्यालय के महाराणा प्रताप सभागार में कार्यक्रम था। जिसमें जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा भी मौजूद थे। तभी जिला पंचायत सदस्य के बेटे दुष्यंत तोमर और तरुण तोमर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिलाध्यक्ष ने दोनों को सभागार से बाहर जाने के लिए कह दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर आते ही दुष्यंत और तरुण में जमकर मारपीट होने लगी। दोनों में गाली-गलौज और हाथापाई हुई। तभी दोनों के समर्थक भी आमने-सामने आकर मारपीट करने लगे। शोर सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग बाहर आए और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने।
 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भी कार्यक्रम से बाहर आए और दोनों को अलग करने का प्रयास किया। मारपीट के दौरान कार्यालय परिसर में खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं के दोपहिया वाहन भी गिर गए। जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा का कहना है कि मैं बैठक में था। शोर सुनकर बाहर आया और दोनों पक्षों को समझाकर सुलह करा दी गई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 

वीडियो पर विपक्षी दलों ने ली चुटकी
भाजपा नेताओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने जमकर चुटकी ली। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा का अनुशासन और भाजपा का सदस्यता अभियान जैसे कटाक्ष लिखे। घटना को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed