फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS Baby left inside locked car in meerut

बच्ची को कार में लॉक कर शॉपिंग करने गए माता-पिता, घंटों बिलखती रही मासूम, राहगीरों ने बचाई जान

Wed, 07 Nov 2018 02:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 07 Nov 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS Baby left inside locked car in meerut
कार में रोती बच्ची - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस पर एक परिवार की घोर लापरवाही की वजह से मासूम बच्ची की जान चली जाती, गमीनत रही कि लोगों ने समय पर बच्ची को देख लिया और उसकी जान बचा ली। इसके बाद बच्ची के माता-पिता को एसपी सिटी से माफी मांगनी पड़ी। 

विज्ञापन


मेरठ शहर में व्यस्तम सेंट्रल मार्केट में धनतेरस की रात एक परिवार शॉपिंग के लिए आया था। इस दौरान उन्होंने अपनी आठ माह की बच्ची को सोता छोड़कर कार में लॉक कर दिया और शॉपिंग करने चले गए। वहीं कुछ देर बाद बच्ची का कार में दम घुटने लगा और वह रोने लगी। वहीं कुछ लोगों की बच्ची पर नजर पड़ी तो वे हैरान रह गए। फिर धीरे-धीरे वहां भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोगों ने कुछ देर तक परिजनों का इंतजार किया लेकिन, जब बच्ची तेज- तेज रोने लगी तो लोगों ने कार का शीशा तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला।
विज्ञापन


शॉपिंग करने के बाद जब दंपति कार के पास पहुंचे तो वह भीड़ को देखकर हैरान रह गए। वहीं लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। यही नहीं बल्कि उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने चेतावनी दी कि अगर आगे से ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के सेंट्रल मार्केट में सोमवार रात करीब 10 बजे नौचंदी क्षेत्र का रहने वाला दंपति मार्केट में शॉपिंग करने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने मार्केट के बाहर कार खड़ी की और बच्ची को कार में सोता छोड़कर शॉपिंग करने चले गए। कुछ देर बाद पसीने से तरबतर बच्ची बिलख उठी। उसका दम घुटने लगा तो वह शीशे पर हाथ मारने लगी। इसके बाद लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि दंपति को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। आगे से कोई ऐसी गलती की तो कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed