{"_id":"61443db623776571ad1a9726","slug":"up-news-accident-on-delhi-dehradun-highway-and-an-old-man-died-by-pickup-car-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसा: पिकअप गाड़ी ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसा: पिकअप गाड़ी ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, मौत से मचा कोहराम
Fri, 17 Sep 2021 12:33 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:33 PM IST
सार
मेरठ में दिल्ली हाईवे पर एक पिकअप गाड़ी ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। उधर, परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बुजुर्ग का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव दायमपुर के पास पिकअप गाड़ी ने एक साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। वहीं हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से भाग गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बताया गया कि गोलाबढ़ निवासी बाबूराम साइकिल से जा रहा था इसी दौरान गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज मारी कि वह कई फीट ऊपर उछलने के बाद सड़क पर जा गिरा। वहीं टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रूबी की मोहब्बत का खौफनाक अंत: ट्रेन में दोस्ती, फिर परवान चढ़ा प्यार, पढ़िए कत्ल की दर्दनाक कहानी
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय लोग घायल को कंकरखेड़ा के एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: अजगर का खौफनाक नजारा देख मचा हड़कंप, कबूतर को बनाया शिकार और फिर...