कवि दीपक निराला की रूबी से दोस्ती का सफर लखनऊ जाते वक्त ट्रेन में शुरू हुआ था। जो शादी के चार साल बाद ही रूबी के कत्ल के साथ खत्म हो गया। अब दीपक रूबी की हत्या के आरोप में जेल चला गया है।
मेरठ में सरधना के गंज बाजार निवासी कवि दीपक निराला ने विभिन्न विभागों से जानकारी लेने के लिए आरटीआई डाली हुई थी। जिसके चलते उसका लखनऊ और इलाहाबाद आना-जाना लगा रहता था। इसी सिलसिले में वह एक बार ट्रेन से लखनऊ जा रहा था। ट्रेन में लखनऊ निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी रामचंद्र का परिवार भी सफर कर रहा था। इसी बीच दीपक की उनके परिवार से बातचीत शुरू हुई। रामचंद्र की बेटी रूबी भी परिवार के साथ थी। दीपक ने बातों बातों में रूबी का मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों के बीच बात होने लगी। धीरे-धीरे उनमें दोस्ती बढ़ी तो वह सोशल मीडिया पर भी दोस्त बन गए। ट्रेन में हुई दीपक और रूबी की पहली मुलाकात कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला।
2 of 5
दीपक के साथ रूबी।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद दोनों ने परिजनों से अपनी शादी की बात की तो दीपक के परिजन मान गए, लेकिन रूबी के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए।
3 of 5
रूबी का फाइल फोटो व पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि रूबी के पिता का अच्छा खासा ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। लेकिन बेटी की जिद के सामने परिवार को आखिरकार झुकना पड़ा। चार साल पहले दीपक और रूबी की शादी हो गई। कुछ समय बाद उनके एक बेटी हुई, जिसका पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। लेकिन कुछ समय बाद बच्ची की किसी कारणवश मौत हो गई थी।
4 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पिता राजकुमार की मौत के बाद दीपक और उसके भाई गुड्डू के बीच बंटवारा हो गया। दीपक ने छावनी मोहल्ले में 200 गज का प्लॉट लेकर उसमें तीन मंजिला मकान बनाया। मकान में भूतल पर उसने दोने बनाने का कारोबार शुरू किया।
5 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं लॉकडाउन में उसका यह कारोबार ठंडा पड़ गया और उसे नुकसान होने लगा। आर्थिक तंगी में पति-पत्नी के बीच झगडे़ बढ़ गए और दीपक जिसे प्यार करता था, उसकी हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया है।