{"_id":"617bd0fa12c9bb5fa6729927","slug":"up-news-a-12-year-old-boy-got-bamboo-in-his-shoulder-and-had-a-successful-operation-in-three-hours-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: 12 साल के बच्चे ने मौत को दी मात, कंधे में आर-पार घुसा था बांस, तीन घंटे चला ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: 12 साल के बच्चे ने मौत को दी मात, कंधे में आर-पार घुसा था बांस, तीन घंटे चला ऑपरेशन
Fri, 29 Oct 2021 04:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 Oct 2021 04:16 PM IST
सार
मेरठ में एक बच्चे के कंधे में बांस आर-पार निकल गया। बच्चे की हालत देख लोगों की चीख निकल गई। हालांकि बच्चे ने मौत को मात दे दी। करीब तीन घंटे तक बच्चे का ऑपरेशन चला।
विज्ञापन
बच्चे के कंधे में घुस गया था बांस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कंधे में बांस धंसने की वजह से घायल हुए मामेपुर निवासी बच्चे की हालत में गुरुवार को सुधार आया है। फिलहाल अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा है। पिता आसिफ ने बताया कि शाद के फेफड़े जैसे आंतरिक अंगों में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाला गया, गंगानगर में हुआ था हादसा
गंगानगर के मामेपुर गांव में छत पर खेलते हुए नीचे गिरने से शाद (12 वर्ष) के कंधे में सात फुट लंबा लकड़ी का बांस घुस गया। यह देखकर मौके पर पहुंचे लोगों की चीख निकल गई। बदहवास परिजन आनन-फानन में उसे लेकर रक्षापुरम डिवाइडर रोड स्थित एप्सनोवा अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद बांस को निकाला। अभी उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: करवाचौथ के दिन उजाड़ा अपना घर, कत्ल के जुर्म में पत्नी गई जेल, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन
शाद के पिता आसिफ नोएडा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि वह गांव के प्राथमिक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। हादसा मंगलवार दोपहर तब हुआ, जब शाद दोस्तों के साथ पड़ोसी की छत पर खेल रहा था। इस दौरान बच्चे खेलते हुए छत से आगे वाले हिस्से में टीन शेड पर कूद गए, जिससे टीन शेड टूट गया और बच्चे छत से नीचे गिर गए। टीन शेड के नीचे लगा सात फुट लंबा बांस शाद के बाएं कंधे में घुस गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ : दो लाख रुपये की रिश्वत लेता विद्युत निगम का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार, निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
सर्जन डॉ. भानू प्रताप, डॉ. रजत, डॉ. फिरोज, डॉ. बुशरा ने ऑपरेशन कर बांस निकाला। डॉक्टरों ने बताया कि बांस घुसने की वजह से शाद के फेफड़ों में गंभीर चोट पहुंची है।