फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: 65th procession is taken out in Kankarkheda of Meerut

यूपी: मेरठ में धूमधाम से निकाली गई 65वीं शोभायात्रा, बैंड की धुन पर झूमे श्रद्धालु, जानें- कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

Mon, 11 Oct 2021 11:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Oct 2021 11:26 PM IST
सार

यात्रा के अंत में देसी-विदेशी फूलों से सजा देवी मां का मुख्य डोला रहा। यात्रा का कंकरखेड़ा के आठ प्रमुख बाजारों में स्वागत हुआ। यात्रा में मंदिर समिति से जुड़े लोग देवी मां के जयकारे लगाते चल रहे थे।

विज्ञापन
UP News: 65th procession is taken out in Kankarkheda of Meerut
शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखंड दुर्गा मंदिर कंकरखेड़ा पैठ बाजार से सोमवार को 65वीं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में सबसे आगे गणेश जी का रथ रहा। काली माता की 5 झांकियां सजाई गईं। राधा कृष्ण का रास यात्रा में आकर्षण रहा। पंचमुखी हनुमान, बांके बिहारी लाल, शिव परिवार का डोला यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा।

विज्ञापन


श्री अखंड दुर्गा महिला मंडल ने कीर्तन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय कर दिया। उद्घाटन संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। ज्योति प्रचंड का सौभाग्य हरीश मोहन हांडा को प्राप्त हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में छावनी रामलीला कमेटी महामंत्री गणेश अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, पंडित संजय त्रिपाठी, निशांक गर्ग ने मां की आरती उतारी। यात्रा के अंत में देसी-विदेशी फूलों से सजा देवी मां का मुख्य डोला रहा। यात्रा का कंकरखेड़ा के आठ प्रमुख बाजारों में स्वागत हुआ। यात्रा में मंदिर समिति से जुड़े लोग देवी मां के जयकारे लगाते चल रहे थे। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा का यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा कंकरखेड़ा के विभिन्न बाजारों से होकर छोटा बाजार में समाप्त हुई। आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश खन्ना ने आए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर एवं मां दुर्गा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यात्रा आयोजन में रवि वोहरा, मंगलसेन लूथरा, सुरेश दत्ता, सतेंद्र खन्ना, त्रिलोचन आनंद, चंकी लूथरा, शगुन, करण चावला, हर्षित आनंद, राजन आरोड़ा, हिमांशु गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन


बैंड की धुन पर झूमे श्रद्धालु 
नव दुर्गा शोभायात्रा समिति ने बेगमबाग से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली। 25वीं शोभयात्रा शिव मंदिर से आरंभ हुई। समाजसेवी मनमोहन जौहरी ने यात्रा का शुभारंभ किया। मां दुर्गा का पूजन पंडित महेश चंद्र शर्मा ने किया। विपिन बंसल, हरिओम वर्मा यात्रा में संयोजक रहे। यात्रा बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड, छीपी टैंक, पश्चिमी कचहरी रोड आदि स्थानों से गुजरी। देवी मां के मुख्य डोले को सुंदर ढंग से सजाया गया। ललित कुमार शैल, संत कुमार वर्मा, अनिल वर्मा, मुकेश वर्मा, सुनील दत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं

दुर्गा बाड़ी में हुई दुर्गा पूजा
सदर दुर्गा बाड़ी मंदिर में बंगाली समाज ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। कोलकाता से आए पंडित शिव प्रसाद जी ने पूजन किया। शंख बजाकर पूजा की गई। महिलाओं के द्वारा पूजन सामग्री तैयार की गई। शाम को प्राण प्रतिष्ठा की गई। मां का भव्य शृंगार किया गया। इस अवसर पर मोहिनी, पापिया सानियाल, रीना सेन, अभय मुखर्जी, सत्यजीत मुखर्जी, अभिनव दत्ता, रिंकी, दीप्ति चौधरी आदि रहीं। रामा संकीर्तन मंदिर में मां के कात्यायनी स्वरूप का पूजन किया गया। पंडित प्रभु दत्त शर्मा ने मंत्रोच्चारण किया। यजमान मंजू, शकुंतला ठाकुर, कमलेश आर्य रहीं।

सुंदरकांड में गूंजे हनुमान जी के भजन
रिठानी स्थित महेंद्र सिंह स्मारक इंटर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। मंडली ने संगीतमय प्रस्तुति दी। अध्यापक और अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। नवरात्र को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रकार का प्रसाद वितरित किया गया। 

यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम

अष्टमी के दिन सुकर्मा योग
अष्टमी बुधवार को सुकर्मा योग सुबह 6:09 मिनट पर आरंभ होगा और रात 3:47 मिनट तक रहेगा। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि 14 अक्तूबर को सुबह 3:47 मिनट से धृति योग आरंभ होगा। इस योग में कोई भी शुभ कार्य दोगुना फल देता है। 

कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त 
अष्टमी (बुधवार)
लाभामृत चौघड़िया : सुबह 6 बजे से 9:15 मिनट तक
शुभ की चौघड़िया : 10:40 से 12 बजे तक

नवमी (गुरुवार) 
शुभ की चौघड़िया :  सुबह 6:00 बजे से 7:40
वृश्चिक स्थित लग्न : सुबह 9 बजे से 11:15 तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed