फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: National General Secretary of RLD Trilok Tyagi: RSS workers should be ready in Shishu temples

UP: रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी बोले-शिशु मंदिरों में तैयार हो आरएसएस कार्यकर्ता

Thu, 15 Sep 2022 12:06 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, मेरठ
मुकेश पंवार, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Sep 2022 12:06 PM IST
सार

त्रिलोक त्यागी बुधवार को मेरठ पहुंचे थे। रोडवेज स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शिशु मंदिरों में आरएसएस कार्यकर्ता तैयार हो रहे हैं। प्राईमरी स्कूलों के हालात खराब हैं।

विज्ञापन
UP: National General Secretary of RLD Trilok Tyagi: RSS workers should be ready in Shishu temples
त्रिलोक त्यागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा शिशु मंदिरों में आरएसएस कार्यकर्ता तैयार हो रहे हैं। प्राईमरी स्कूलों के हालात खराब है। बच्चों तक किताबे नही पहुंच रही हैं। सरकार को मदरसों के साथ साथ प्राइमरी शिक्षा पर भी ध्यान देना होगा। मिड डे मील किभी सीबीआई जांच होनी चाहिए। मिड डे मील के नाम पर घोटाले हो रहे हैं।

विज्ञापन


त्रिलोक त्यागी बुधवार को मेरठ पहुंचे थे। रोडवेज स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ हिदुत्व की राजनीति कर रही है। योगी सरकार में शिक्षा माफिया बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा असली नेता कालेजों से निकलकर आते हैं। छात्र संघ चुनाव न होने के चाहिए जिससे अच्छे नेता आगे बढ़े। उन्होंने चुनांव कराने की मांग की। उन्होंने कहा जिन मिलों ने अभी तक गन्ना भुगतान नही किया है उन्हें ब्याज सहित भुगतान करना होगा। भाजपा ने 14 दिन में गन्ना भुगतान का वादा किया था लेकिन वह अपने वादे पर खरे नही उतर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: एक ने बाइक स्टार्ट रखी, दूसरे ने प्रदीप पर बरसाईं गोलियां, शार्प शूटर्स से दिनदहाड़े कराई पति की हत्या

निकाय और लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेगी रालोद और सपा
उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए रालोद सपा गठबंधन मिलकल चुनांव लड़ेगा। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। जल्द ही जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की जायेगी । इस दौरान मतलूब गोड, सुनील रोहटा, यशवीर सिंह, राममेहर सिंह, विनोद हरित, अनिल चौधरी, सुनीता दोहरे आदि रहे।

त्यागी समाज के हर संघर्ष में साथ है रालोद
त्रिलोक त्यागी कमिश्नरी में चल रहे त्यागी समाज के धरने में भी पहुंचे। उन्होंने कहा महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा श्रीकांत को अपने किये की सजा मिल रही है लेकिन उसके परिवार की महिलाओं के साथ जो हुआ ठीक नही हुआ। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए रालोद उनके साथ है। हर संघर्ष के लिए तैयार है। अगर जेल भी जाना हुआ तो भी पीछे नही हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed