फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: murder of young man, one injured in Saharanpur

यूपी: मजदूरी मांगने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, भाई गंभीर

Sun, 24 Jun 2018 11:54 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 24 Jun 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
UP: murder of young man, one injured in Saharanpur
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में नक्काशी के काम की मजदूरी मांगने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया।  

विज्ञापन


मंडी कोतवाली के मोहल्ला धोबीघाट निवासी अकरम और बिलाल पुत्र इकराम साबरी के बाग में लकड़ी पर नक्काशी का काम करते है। आरोप हैं कि कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाकमशाह निवासी नईम और अनीस ने अकरम और बिलाल से लकड़ी पर नक्काशी का काम कराया था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे अकरम अपनी मजदूरी के 20 हजार रुपये मांगने के लिए नईम के लकड़ी के कारखाना पर पहुंचा। आरोप है कि जब अकरम ने नईम से पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिस पर विवाद हो गया। नईम ने अपने साथियों के साथ मिलकर अकरम के साथ मारपीट कर दी। अकरम उनसे छूट कर भागा और अपने भाई बिलाल तथा रिश्तेदार साजिद को बुला लाया। तीनों एकत्रित होकर फिर से नईम के पास पहुंचे। दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार इसी दौरान नईम का भाई अनीस दो अन्य युवकों के साथ चाकू लेकर पहुंचा और बिलाल के पेट में चाकू घोंप दिया। जबकि अकरम को भी घायल कर दिया। अनीस ने चाकू से बिलाल का पेट फाड़ डाला। जिससे बिलाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। बिलाल के गिरते ही कोहराम मच गया। अकरम और साजिद गंभीर रूप से घायल बिलाल को उठाकर अपने मोहल्ले की ओर भागे और बिलाल को कार में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बिलाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: बेखौफ बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दोस्त ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: murder of young man, one injured in Saharanpur
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी के घर पर दबिश दी। जहां भागने का प्रयास कर रहे अनीस को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि नईम फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलाल के भाई अकरम ने अनीस और नईम को नामजद कराते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
लोगों ने किया थाने पर हंगामा 

पुलिस ने मौके से एक आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नईम घटना के बाद फरार हो गया। लोगों ने आरोपी नईम एवं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुतुबशेर थाना पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।  

अन्य आरोपी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि लेनदेन को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई है। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed