फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Monkeys terror in meerut, attac three women including a child

यूपी: बंदरों ने मचाया आतंक, बच्ची समेत तीन महिलाओं पर हमला, लोगों में दहशत

Thu, 10 Jan 2019 05:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Jan 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
UP: Monkeys terror in meerut, attac three women including a child
यूपी के मेरठ में शहर और गांव के लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। यहां यूबहसूमा, रामराज व देहात क्षेत्र में बंदरो ने आंतक मचा रखा है। गुरुवार को क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में बंदरों के झुंडो ने गन्ने के खेत से भगा रहे किसानो पर हमला बोल दिया। जिसमें कई किसानों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार को अकबरपुर सादात के किसान नहर की पटरी से सटे खेत के किसान यशपाल सिंह, राजपाल सिंह व धर्मपाल अपने गन्ने के खेत से बंदरों को भगा रहे थे कि बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। हमले की खबर सुनकर खेतों में छिलाई कर रहे किसानों ने दौडकर जैसे तैसे उन्हे वहां से भगाया। लेकिन इस दौरान राजपाल व धर्मपाल बंदरो के हमले में घायल हो गए। 
विज्ञापन

बंदरो के झुंड का हमला करना कोई नया नहीं है। इससे पहले भी बंदरों ने मीरपुर खुर्द में हरीश नागर, प्रशांत भाटी, बहसूमा के समसपुर, तजपुरा व रहमापुर माखनगर गांवो के कई किसानों को घायल कर चुके हैं। इससे अलावा रामराज व बहसूमा में भी कई महिलाओं व बच्चों को घायल कर चुके है। ग्रामीणों ने बंदरों से निजात दिलाने के लिए वन विभाग से मांग की है।  

उधर मेरठ शहर के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में भी गुरुवार को बंदरों में जमकर उत्पात मचाया। यहां बंदरों ने एक बच्ची समेत तीन महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिससे वे मामूली रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों बदर के हमले से घायल बच्ची और महिलाओं का तरंत उपचार कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed