फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Meerut's 'Swing Master' Bhuvneshwar Kumar returns to Team India after four years; cricket fans delighted.

यूपी: मेरठ के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी, क्रिकेट प्रेमियों में खुशी

Wed, 07 Oct 2026 12:55 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 07 Oct 2026 12:55 AM IST
सार

Meerut News: आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ है। आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी के चलते उन्हें टीम में मौका मिला है। उनके चयन पर मेरठ में भी क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जताई।

विज्ञापन
UP: Meerut's 'Swing Master' Bhuvneshwar Kumar returns to Team India after four years; cricket fans delighted.
भुवनेश्वर कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टी 20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए 16-सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। इसमें 36 वर्षीय अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है। आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी के चलते उन्हें टीम में मौका मिला है। उनके चयन पर यहां मेरठ में भी क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला था। आईपीएल 2026 के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू की ओर से खेलते हुए उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और 16 मैचों में 28 विकेट चटकाकर टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। वह इस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उनके इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत चयनकर्ताओं ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। यह सीरीज 22 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026 के बीच न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेली जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में जश्न का माहौल
भुवनेश्वर कुमार के चयन पर स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन के सदस्य और भारतीय टीम के मैनेजर रह चुके डॉ. युद्धवीर सिंह ने भी खुशी जताई है। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार के कोच संजय रस्तोगी ने कहा कि वह लगातार अच्छा खेलते आ रहे हैं। इसी का फल उन्हें मिला है।
क्रिकेट कोच अतहर अली ने कहा कि भुवनेश्वर में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। बच्चे आज भी उन्हें टीवी पर गेंदबाजी करते देखना पसंद करते हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर के साथी क्रिकेट रोहित चौधरी, अभिषेक राय, अनंत विश्नोई, ब्रज मोहन सभी ने उनके चयन पर खुशी जताई है।
 
विज्ञापन

यह है भुवनेश्वर का अंतरराष्ट्रीय करियर
वर्ष 2012 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले भुवनेश्वर ने भारत के लिए अब तक 21 टेस्ट (63 विकेट), 121 वनडे (141 विकेट) और 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच (90 विकेट) खेले हैं। आईपीएल में लगातार दो बार (2016 और 2017) पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी रहे। आरसीबी लगातार 2 बार विजेता रही। इसमें भुवनेश्वर का बड़ा योगदान रहा।
 

अंतरराष्ट्रीय करियर
टी20I (2012–2022): 25 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण।
वनडे (2012–2022): 30 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण, पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।
टेस्ट (2013–2018): 22 फरवरी 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण। 2014 इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
 

आईपीएल (IPL) करियर:
उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (2014-2024) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2009-2010, 2025-2026) का प्रतिनिधित्व किया है।
2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की खिताबी जीत में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी।
उपलब्धियां:
2016 और 2017 में लगातार दो बार आईपीएल पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) जीती।
2026 में रॉयल चैलेंजर बंगलुरु की जीत में एहम भूमिका निभाई। 16 मैच में कुल 28 विकेट लिए।

ये भी देखें...
मेरठ: सेवानिवृत्त सूबेदार के घर में 2 युवकों ने पेट्रोल डाल लगाई आग, 7 लोगों को जिंदा जलाने की साजिश, कई झुलसे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed