फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up me 73 plus ka lakshya hoga

यूपी में 73 प्लस के लक्ष्य पर होगा मंथन: डा. महेंद्र नाथ

Sat, 11 Aug 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
up me 73 plus ka lakshya hoga
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा की शनिवार से शुरू हो रही दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले शुक्रवार शाम मेरठ पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडे ने बैठक के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेरठ में 21 साल बाद हो रही प्रदेश कार्यसमिति का फैसला एतिहासिक होगा। हम जितना लक्ष्य पिछली लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लेकर चले थे, जनता ने उससे ज्यादा समर्थन दिया। इस बार हम 73 प्लस का लक्ष्य बैठक में तय करेंगे। 
विज्ञापन

डा. महेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे से प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होटल गॉडविन में होगी। इसके बाद शाम चार बजे कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन होगा। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार के कैबिनेट व स्वतंत्र प्रभार मंत्री सहित कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद गृहमंत्री दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे। इसके बाद कार्यसमिति की बैठक होगी। वहीं रविवार सुबह 11 बजे समापन सत्र होगा। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। इसके बाद वह होटल ब्रावुरा में उप्र के भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यसमिति का फैसला एतिहासिक होगा, जो क्रांतिधरा से 2019 के लोकसभा चुनाव फतह की पटकथा तैयार करेगा। 
विज्ञापन


राम मंदिर चुनावी एजेंडा नहीं
एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर कभी भी भाजपा के लिए चुनावी एजेंडा नहीं रहा है। राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच के मामले में कहा कि वह अधिवक्ताओं और उनकी मांग का पूरा सम्मान करते हैं। लेकिन यह हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार का मामला है। इस पर चिंतन चल रहा है। किसानों की समस्याओं पर कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों के लिए 8000 करोड़ का पैकेज दिया है। किसानों की समस्याओं का पिछले चार साल में जितना निस्तारण हो सकता था, किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महंगाई को बहुत हद तक नियंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कंट्रोल किया क्राइम
वेस्ट यूपी में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे जातीय संघर्ष पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में कितने दंगे हुए हैं। लेकिन भाजपा ने क्राइम कंट्रोल किया है। यदि कहीं विद्वेष पैदा हो रहा है तो उसे कंट्रोल किया जायेगा। भाजपा सभी जातियों को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। एससी एसटी अत्याचार निवारण संशोधन विधेयक के सवाल पर डा. महेंद्र नाथ पांडे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाये। वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed