फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP main Baba: Meerut poetess Anamika Amber released Part-3 on Holi, says Hum Bharat Maa Ke Laane Thaade

UP में बाबा: मेरठ की बहू कवियत्री अनामिका अंबर ने होली पर रिलीज किया पार्ट-3, बोलीं- हम भारत मां के लाने ठाणे

Tue, 07 Mar 2023 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Mar 2023 01:39 PM IST
सार

यूपी में काबा गाने के जवाब में मेरठ की बहू और ललितपुर की बेटी कवित्री डॉ अनामिका अंबर ने यूपी में बाबा गाने का तीसरा भाग रिलीज कर दिया है। होली के अवसर पर अनामिका अंबर ने इस गीत को यूट्यूब पर रिलीज किया है। वहीं उनके इस गीत को काफी पसंद किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
UP main Baba: Meerut poetess Anamika Amber released Part-3 on Holi, says Hum Bharat Maa Ke Laane Thaade
Anamika amber - फोटो : Amar ujala

विस्तार

यूपी में बाबा का पार्ट-3 रिलीज हो गया है। मेरठ की बहू कवियित्री अनामिका जैन अंबर ने नेहा सिंह राठौर पर पलटवार किया है। उनके बोल हैं, वो थे वो जो शोर मचाते सिर्फ विरोधी सास बने, हमने दिल में दर्पण रखा जनता की आवाज बने, तनक तो रुको न्याय के संगे इते हुई ये पूरो दाबा...कायके यूपी में बाबा है...यूपी में बाबा। सोशल मीडिया पर इस गीत की खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से ही अनामिका जैन अंबर ने गायिका नेहा सिंह राठौर के गीत यूपी में का बा का जवाब देते हुए यूपी में बाबा है गीत से खूब नाम कमाया। हाल में नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा का नया पार्ट रिलीज किया। जिसके जवाब में अनामिका अंबर ने यूपी में बाबा का पार्ट-3 सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। 
विज्ञापन

 
विश्वास को मैंने गीत में लिखा 
कवियित्री बताती हैं कि लोग जो आरोप लगाते हैं। उस आरोप के सामने एक विश्वास जीतता है और ये विश्वास लोगों के भीतर है। कुछ लोग जो अपना विश्वास दिखाना चाहते हैं, बताना चाहते हैं। विश्वास को मैंने इस गीत में लिखा है।  इन पंक्तियों के जरिए बुरे को बुरा कहा है। मैंने भला भले को बोला। सुन ले देश में दाव लगा के, कभी न खुद को तोला। पहले भी जो सही था उसको सही कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : HOLI 2023: मेरठ में 350 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, सूर्योदय के साथ शुरू हुआ पूजन, देखें शुभ मुहूर्त


गीत का अर्थ 
अनामिक अंबर कहती हैं कि भारत मां की सेवा करने के लिए हर व्यक्ति चाहे राजनेता है चाहे वो अभिनेता है या कोई भी है। जो भी राष्टट्रभक्ति और राष्ट्रप्रेम की बात करेगा। देश के लिए जो अपने कार्य करेगा मेरी लेखनी उसके पक्ष में लिखती रहेगी। उसके कामों की प्रशंसा इसीलिए करती रहेगी ताकि इसी तरह के काम और आगे होते रहें। और प्रोत्साहन देती रहेगी। 
 
होली पर्व पर पंक्ति 
होली पर्व पर पंक्ति सुनाते हुए कहती हैं यारो छोड़ो दुनियादारी, होली खेलो मिलके, लाओ रंग भरी पिचकारी होली खेलो मिलके। बुरा बुरे को कहा है हमने भला भले को बोला सुन ले देश पर दाव लगाकर कभी न खुद को तोला। जिनको लगते हम सरकारी होली खेलें मिलके यारो छोड़ो दुनिया दारी... होली खेलें मिलके..फागुन का मौसम आया है मिलकर रंग लगाना..नफरत में जो प्यार घोल दे ऐसा रंग ढूंढकर लाना, मीठी गूंजिया न हो खारी, होली खेलो मिलके..यारो छोड़ो दुनियादारी......सबको होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। होली गीत और प्रोत्साहन के साथ होली के रंगों और भारत की संस्कृति को सभी लोग मिलकर के मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed