फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: licensed Revolver missing from the warehouse of the police station in Baghpat

UP: बागपत में थाने के मालखाने से गायब हुई लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 2019 में कराई थी जमा, मुंशी पर लगे गंभीर आरोप

Sun, 26 Jun 2022 01:27 PM IST
Dimple Sirohi अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत
अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Jun 2022 01:27 PM IST
सार

बागपत के दोघट थानाक्षेत्र के भगवानपुर मौजिजाबाद नांगल के पूर्व प्रधान का निधन होने पर बेटे ने 2019 में रिवाॅल्वर दोघट थाने में जमा कराई थी। विरासत में बेटे के नाम लाइसेंस बना तो थाने के मालखाने से रिवाॅल्वर गायब मिली।

विज्ञापन
UP: licensed Revolver missing from the warehouse of the police station in Baghpat
लाइसेंसी रिवॉल्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर अपना लाइसेंसी हथियार थाने में जमा करा रहे हैं, तो वह हथियार वहां से भी गुम हो सकता है। उत्तर प्रदेश के बागपत में दोघट थानाक्षेत्र निवासी भगवानपुर मौजिजाबाद नांगल गांव के पूर्व प्रधान का निधन होने के बाद दोघट थाने के मालखाने में जमा रिवाॅल्वर गायब हो गई। अब उनका बेटा विरासत में लाइसेंस बनने के बाद रिवाॅल्वर थाने में लेने पहुंचा, तो वह गायब मिली।

विज्ञापन


भगवानपुर मौजिजाबाद नांगल गांव के रहने वाले परीक्षित पंवार उर्फ केतन के पिता पूर्व प्रधान सुक्रमपाल के नाम एक शस्त्र लाइसेंस था। उनके पास इंग्लैंड निर्मित पांच लाख रुपये की रिवाॅल्वर थी। सुक्रमपाल का 11 अगस्त 2019 को निधन हो गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हैलो कंट्रोल रूम: एसएसपी प्रभाकर चौधरी का ट्रांसफर हो गया तो जान दे दूंगा, कॉल कर जिद पर अड़ा युवक, पुलिस ने पकड़ा माथा
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षित ने 21 नवंबर 2019 को दोघट थाने में हेड मोहर्रिर मामचंद सागर के पास मालखाने में रिवाॅल्वर जमा करा दी थी। जमा करने की रसीद भी दी गई थी। परीक्षित ने बताया कि 18 मई 2022 को विरासत में शस्त्र लाइसेंस उसके नाम ट्रांसफर हो गया। इसके बाद पूरे दस्तावेज लेकर वह रिवाॅल्वर लेने के लिए दोघट थाने में गया, लेकिन उसे रिवाॅल्वर नहीं दी गई।

उसे बताया गया कि रिवाॅल्वर नहीं मिल रही है। आरोप लगाया कि हेड मोहर्रिर ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज भी की, लेकिन रिवाॅल्वर नहीं दी। लाइसेंसी रिवाॅल्वर गायब होने का मामला डीएम और एसपी तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत का खौफनाक अंत: शादी का दिलासा देकर ले गया घर, फिर दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, छिपाया शव

10 बार जा चुका है थाने

परीक्षित ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर होने के बाद वह दस से अधिक बार दोघट थाने में रिवाॅल्वर लेने के लिए जा चुका है, लेकिन रिवाॅल्वर नहीं दी गई। आरोप है कि मामला दबाने के लिए उसे धमकाया जा रहा है।

अब से पहले ऐसी कोई शिकायत नहीं आई थी कि किसी का थाने के मालखाने में जमा असलाह नहीं मिल रहा है। अब मामला जानकारी में आया है और इसका पता कराया जा रहा है। मुंशी चाबी लेकर थाने से अनुपस्थित है। उसे बुलवाया गया है और रिवाॅल्वर नहीं मिलती है, तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
- नीरज कुमार जादौन, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed