फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP:in Bijnore a newly married couple suicide after dinning together left a secrate on the wall

बिजनौर: साथ खाना खाया और फांसी के फंदे पर झूल गया नवदंपति, कमरे में छोड़ा मौत का अनजान रहस्य

Tue, 28 Aug 2018 07:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 28 Aug 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
UP:in Bijnore a newly married couple suicide after dinning together left a secrate on the wall
सोनम व सचिन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में एक दंपति की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक दंपति ने साेमवार की रात साथ में खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह होने पर जब दोनों में से कोई बाहर नहीं आया तो परिजनों का माथा ठनका। दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर लटके दंपति को देख हर किसी के होश उड़ गए। जबकि कमरे की एक दीवार पर पति पत्नि ने छोड़ा एक ऐसा राज जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया। जानें पूरा मामला:- 

विज्ञापन

UP:in Bijnore a newly married couple suicide after dinning together left a secrate on the wall
कमरे की दीवार बनाया गया चित्र - फोटो : अमर उजाला

नगीना थाना देहात क्षेत्र के नव दंपत्ति ने एक साथ कमरे में लटकर  फांसी लगाकर खुदकशी कर ली।  दोनों रात में एक साथ खाना खाकर सोए थे। दोनों के शव कडे में एक साथ लटके देख  परिजनों में कोहराम मच गया गांव के लोगी की भीड़ लग गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

गांव खुशहालपुर मठेरी निवासी रामस्वरूप सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सचिन उर्फ सोनू कुमार की शादी 30  मार्च 2018  को  नजीबाबाद थाने के गांव बौरेकी निवासी आशाराम की 23 साल की पुत्री  सोनम के साथ हुई थी। दोनों का दांपत्य जीवन हंसी ख़ुशी गुजर रहा था और दोनों एक दूसरे से खुश  नजर आते थे।

सचिन व सोनम दोनों पत्नी रक्षाबंधन का पर्व मनाकर सोमवार की देर शाम ससुराल बौरेकी से मठेरी अपने गांव आए थे। पति-पत्नी रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। मंगलवार की सुबह दोनों  उठ कर कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों का माथा ठनका। घबराए लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। लेकिन भीतर का दृश्य देखकर हर किसी के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में छिपा दोनों की मौत का राज 

UP:in Bijnore a newly married couple suicide after dinning together left a secrate on the wall
दंपति की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो  छत के कडे में दोनों के शव लटके थे।दोनों के शव लटके देख परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के बड़ी तादाद में लोग इकटठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। नगीना देहात  थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व दोनों के शवो को नीचे उतरवाया। दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के आत्महत्या के कारण का पता  नही चला है। पुलिस का कहना है कि रात को ही किसी समय दोनों ने कमरे की छत में लगे कड़े में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा डाल लिया। दोनों एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। थानाध्यक्ष  राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। किसी को नही मालूम दोनों ने खुदकशी क्यों की है। 

मरने से  पहले कमरे की दीवारों पर लिखा 'आई लव यू'        
सचिन व उसकी पत्नी  सोनम की हत्या का राज सोनू के कमरे में छिपा हुआ है। दोनों एक शादी के बाद से खुश रहते थे। परिजनों के मुताबिक दोनों ने कभी यह नहीं बताया कि एक दूसरे से उनके बीचे कोई तकरार है। सोमवार की रात दोनों ने एक साथ खुशी-खुशी खाना खाया था। दोनों सोने के लिए कमरे मे चले गए। परिजनों को क्या मालूम था कि दोनो के दिल में क्या छिपा है। परिजनों ने दोनों के  जब सुबह को कमरे में शव लटके  देखे तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन

मुंबई में नौकरी करता था सोनू

सोनू मुबंई में बेकरी में नौकरी करता था। शादी के दौरान नौकरी से घर आया था। फिर मुंबई चला गया। एक महीना पहले फिर वह छुटटी लेकर आया था। दोनों के बीच बंद कमरे के अंदर ऐसी क्या बात हुई जो दोनों ने मौत को गले लगा लिया यह सवाल हर किसी को कुरेद रहा है।
 

मरने से पहले कमरे की दीवारों पर दोनों ने चाक से पहले 'आई लव यू' लिखा है। दिल का चित्र बनाकर उसमें 'सोनम वेडस सचिन' लिखा है। एसओ नगीना देहात राजेंद्र सिहं के मुताबिक घटना की तह तक जाने के लिए जांच पड़ताल की जा रही है। कमरे के अंदर ही दोनों की मौत का राज छिपा है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed