फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Hukka Bijnori used to sell newspapers now is a national level hasy kavi

यूपी: कभी अखबार बेचता था ये शख्स, आज है राष्ट्रीय स्तर का हास्य कवि

Wed, 29 Aug 2018 05:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 29 Aug 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
UP: Hukka Bijnori used to sell newspapers now is a national level hasy kavi
हास्य कवि हुक्का बिजनौरी

मैं गम को बचा जिंदगी बेचता हूं, मैं पागल हूं अपनी खुशी बेचता हूं।      

विज्ञापन

दिल में लगे हैं दर्दों के मेले, पर पैसों की खातिर हंसी बेचता हूं।।    

 
शब्दों का जादू जीवन के तनाव को कुछ कम कर देता है। यूपी के बिजनौर में शब्दों के कवि अशोक जैन शब्दों से दूसरों का तनाव कम करके दूसरों के चेहरे पर खुशी लाकर उनका इलाज कर रहे हैं। यहां तक कि उनके चाहने वालों ने उन्हें हुक्का बिजनौरी की उपाधि दे दी है। हुक्का बिजनौरी का नाम सुनते ही उनके चाहने वालों के चेहरों पर मुस्कुराहट की लकीर खिंच जाती है। अखबार बेचने वाले बच्चे से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलनों में शिरकत करने वाली अशोक जैन उर्फ हुक्का बिजनौरी की कहानी सभी के लिए प्रेरणा देने वाली है।  

अशोक जैन का जन्म 1945 में नगीना के एक साधारण परिवार में हुआ था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर उन्होंने सड़कों पर अखबार, बिस्किट आदि बेचने का काम किया। अशोक जैन शौकिया तौर पर धीरे धीरे टूटी फूटी कविताएं लिखने लगे। कविता लिखने में कुछ सिद्धहस्त होने पर उन्होंने रश्मि नाम से कविताएं लिखनी शुरू कीं जो पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुईं। वर्धमान कॉलेज में एडमिशन लेने पर वे हिंदी विभागाध्यक्ष डा.रामस्वरूप आर्य व अन्य कवियों के संपर्क में आए।
खर्च निकालने के लिए कविता की हास्य विधा में डंठल के नाम से मशहूर इंस्पेक्टर त्रिलोकीशरण श्रीवास्तव की बेटी को पढ़ाने घर जाने लगे। कवि डंठल के कहने पर उन्होंने हास्य में हाथ आजमाया और पहली कविता हलवाई की बेटी लिखी। यह कविता पदम्श्री गोपाल प्रसाद व्यास द्वारा पुस्तक हास्य रस के हल्के में प्रकाशित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अशोक जैन और हास्य रस ने एक दूसरे को अपना लिया। एक कवि सम्मेलन में हास्य कवि स्व.सत्यदेव शास्त्री भौंपू ने अशोक जैन का नाम हुक्का रख दिया। अशोक जैन ने हुक्का बिजनौरी के पीछे बिजनौरी और जोड़ दिया और रश्मि से हुक्का बिजनौरी बन गए। तब से शुरू हुआ हुक्का बिजनौरी का सफर आज पूरे देश में जारी है। 73 साल की आयु में भी वे अपनी कविताएं से श्रोताओं को गुदगुदा रहे हैं।       
हुक्का बिजनौरी देश के लगभग सभी प्रदेशों में कवि सम्मेलनों में हिस्सा ले चुके हैं। वह कई टीवी चैनलों पर भी प्रस्तुति दे चुके हैं। कवि सम्मेलनों का संचालन करते हुए चुटकुले व व्यंग सुनाना उनकी विशेषता है। उनकी कविताएं भ्रष्टाचार पर कटाक्ष करती हैं। अशोक जैन उर्फ हुक्का बिजनौरी का कहना है कि जीवन में हंसी से बढ़कर कोई दौलत नहीं है। वे चाहते हैं कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा हंसाए। जब भी उनका जिक्र कहीं हो तो लोग मुस्कुराहट के साथ उन्हें याद करें।      
 
भ्रष्टाचार पर  हुक्का बिजनौरी की एक कविता के बोल-       
रात के अंधेर में एक अधिकारी       
एक इंजीनियर तथा ठेकेदार में       
पता नहीं क्या करार हो गया।       
कि सुबह होते ही एक पुल       
नदी को लेकर फरार हो गया।।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed