फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Helmets now mandatory for pillion riders on two-wheelers in Meerut; traffic police trial begins.

यूपी: मेरठ में अब दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट जरूरी, ट्रैफिक पुलिस का ट्रायल शुरू

Wed, 30 Sep 2026 12:25 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 30 Sep 2026 12:25 AM IST
सार

Meerut News: एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि चालक के साथ ही पीछे बैठी सवारी की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। ट्रायल के बाद यह व्यवस्था पूरे शहर में लागू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Helmets now mandatory for pillion riders on two-wheelers in Meerut; traffic police trial begins.
हेलमेट - फोटो : एआई

विस्तार

अब बाइक या स्कूटी पर पीछे बैठकर सफर करने वालों के लिए भी हेलमेट जरूरी होगा। यातायात पुलिस ने पीछे बैठी सवारी के हेलमेट नहीं लगाने पर चालान की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए मेरठ में चार दिन का परीक्षण चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक केवल चालक के हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई होती थी। नए नियम के तहत चालक के साथ पीछे बैठी सवारी के हेलमेट न होने पर भी चालान होगा। यातायात पुलिस का उद्देश्य दोनों लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। चालान प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए प्रणाली अद्यतन की जा रही है। परीक्षण के दौरान तकनीकी खामियों को दूर किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर यह चालान व्यवस्था पूरी तरह शुरू होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी और सुरक्षा
नई व्यवस्था लागू होने पर प्रमुख चौराहों पर कैमरों से दोपहिया वाहनों पर निगरानी बढ़ेगी। वाहन चालक और पीछे बैठी सवारी दोनों के हेलमेट की भी जांच होगी। पुलिस अधीक्षक यातायात का कहना है कि पीछे बैठी सवारी भी सड़क हादसे में जोखिम में रहती है। हेलमेट पहनने से सिर में गंभीर चोट की आशंका कम होती है। इसी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था लागू की जा रही है।

ये भी देखें...
नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड में फैसला आज, मुस्कान-साहिल को सजा होगी या नहीं; लगीं देशभर की निगाहें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed