फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Firing on Meerut Police and STF team, action of STF

यूपी: कुख्यात ने कारबाइन से बरसाई गोलियां, STF ने बदमाशों का किया ये हाल

Wed, 30 May 2018 01:49 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 30 May 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
UP: Firing on Meerut Police and STF team, action of STF
जांच करती एसटीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

कुख्यात हिमांशु उर्फ नरसी का गाजियाबाद में आतंक था। दिल्ली-मेरठ हाइवे पर लूटपाट करना उसका पेशा बन चुका था। घटना के दौरान इस शातिर के सामने जो आता था, उस पर गोलियां चला देता था। मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ के दौरान नरसी ने एसटीएफ पर कारबाइन से तो धीरज ने पिस्टल से गोलियां बरसाई थीं।  

विज्ञापन


एएसपी एसटीएफ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दुल्हन महविश परवीन की लूट के दौरान हत्या करने के बाद से हिमांशु उर्फ नरसी उनके टारगेट पर था। नरसी हाईवे पर फिर वारदात करेगा, ऐसी जानकारी लगातार मिलती थी। लेकिन सटीक जानकारी नहीं मिलती थी। सोमवार रात जैसे ही एसटीएफ को मुखबिर द्वारा सूचना मिली तो वह एकदम एक्टिव हो गई। मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा पहचान कराने के बाद एसटीएफ ने नरसी व धीरज को चेतावनी दी कि वह सरेंडर कर दें। इतना सुनते ही नरसी ने कारबाइन से गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी। वहीं, धीरज भी पिस्टल से गोलियां चलाने लगा। जिसमें एक गोली सिपाही को लगने से बची। एसटीएफ ने दोनों बदमाशों की गोलियों का जवाब गोलियों से ही दिया। जिसमें दोनों बदमाशों की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: मुठभेड़ में दो बड़े इनामी बदमाश ढेर, हथियारों को देख उड़े पुलिस अफसरों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों का इंतजार कर रहे थे दोनों

UP: Firing on Meerut Police and STF team, action of STF
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह का दावा है कि दोनों बदमाशों के तीन साथी भी इस खंडहरनुमा घर में आने थे। उसके बाद यह बदमाश हाइवे पर लूट की वारदात करने जाते। मुखबिर की सटीक सूचना पर एसटीएफ ने इनामी दोनों बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ में दोनों कुख्यात मारे गए। कुख्यात धीरज के साथ नरसी कई महीने से हाइवे पर वारदात कर रहा था। 

एक महीने से लगे थे पीछे 
दुल्हन हत्याकांड में तीन आरोपियों को एसटीएफ जेल भेज चुकी थी। गिरोह का सरगना हिमांशु उर्फ नरसी था। जिसकी तलाश में एसटीएफ एक महीने से लगी थी। एसटीएफ का दावा है कि नरसी की तलाश में रोजाना एक टीम गाजियाबाद जाती थी। नरसी बहुत शातिर था, उसके ठिकाने तक एसटीएफ नहीं पहुंच रही थी। मोदीनगर को छोड़कर उसने मेरठ में ठिकाना बनाया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed