फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: मुठभेड़ में दो बड़े इनामी बदमाश ढेर, हथियारों को देख उड़े पुलिस अफसरों के होश

Wed, 30 May 2018 10:18 AM IST
क्राइम न्यूज, अमर उजाला मेरठ, ब्यूरो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला मेरठ, ब्यूरो Updated Wed, 30 May 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Encounter in UP, killed of 2 accused at meerut, see photos
मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। यहां जांबाज अफसरों ने दो 25-25 हजार के इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया। कार्रवाई में बरामद हुए हथियारों को देख पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। आगे पढ़िए पूरी खबर...

Encounter in UP, killed of 2 accused at meerut, see photos
मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश ढेर

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगल में मंगलवार दिन निकलते ही पुलिस और एसटीएफ टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में एसटीएफ की टीम ने दोनों बदमाशों को मार गिराया।

Encounter in UP, killed of 2 accused at meerut, see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि दोनों ही बदमाश दौराला थाना क्षेत्र में मटोर गांव के सामने हाईवे पर महविश दुल्हन हत्याकांड में वांछित चल रहे थे। बदमाशों से भारी संख्या में असला भी बरामद हुआ है जिसे देख कर पुलिस के भी होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Encounter in UP, killed of 2 accused at meerut, see photos
फाइल फोटो

सरधना रोड पर पुलिस और एसटीएफ की टीम बाइक सवार दो बदमाशों का पीछा कर रही थी। पुलिस परतापुर की तरफ से हाईवे पर होते हुए बदमाशों का पीछा करती हुई सरधना रोड पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Encounter in UP, killed of 2 accused at meerut, see photos
फाइल फोटो

फायरिंग करते हुए बदमाश बाइक को सड़क पर छोड़ जंगल की ओर भागे। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से दर्जनों फायरिंग की गई। इस बीच दोनों बदमाश मारे गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed