फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Fearing police checking, a laborer mistook the route and jumped into the Yamuna from the bridge, no clue

UP: पुलिस की चेकिंग के डर से रास्ता समझ पुल से यमुना में कूदा मजदूर, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

Sat, 22 Feb 2025 04:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Feb 2025 04:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार देर रात हरियाणा फैक्टरी में मजदूरी करके लाैट रहा मजदूर पुलिस चेकिंग के डर से यमुना में कूद गया। 24 घंटे बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
UP: Fearing police checking, a laborer mistook the route and jumped into the Yamuna from the bridge, no clue
शामली यमुना नहर की पटरी l संवाद

विस्तार

शामली के कैराना थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात हरियाणा फैक्टरी में मजदूरी करके बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे तीन युवकों को पुलिस ने कैराना पुल पर चेकिंग के लिए रोकना चाहा। जिस पर पीछे बैठा एक मजदूर रास्ता समझ पुल की रेलिंग के ऊपर से यमुना में कूद गया। जिससे यमुना में डूबे मजदूर नासिर का बीस घंटे बाद भी कोई पता नहीं लग सका।।

विज्ञापन


गुरुवार रात करीब साढे 8 बजे हरियाणा के करनाल के करनाल के छाजपुर से फैक्ट्री में मजदूरी करके तोहिद निवासी पुसार थाना दोघट, नाजिम निवासी बहारसी थाना कांधला व नाजिम का भांजा  नासिर(18) निवासी गांव मुकंदपुर थाना छपरौली जनपद बागपत बाइक द्वारा अपने घर वापस जा रहे थे।

विज्ञापन

यमुना पुल पर चेकिंग होती देख बाइक चला रहे तोहिद ने बाइक रोक दी तथा नाजिम व उसका भांजा नासिर बाइक से उतर गए।

नाजिम ने बताया कि उसका भांजा घबरा कर पुल के बराबर में रेलिंग के बीच पैदल चलने का रास्ता समझ कर रेंलिग पार करके कूद गया ,लेकिन वहां रास्ता नहीं था तथा नासिर यमुना नदी में गिर गया। पहले तो दोनों ने नासिर को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे में पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी।

रात में ही गोताखोर मौके पर पहुंचे। शुक्रवार सुबह गोताखोरों ने नाव के सहारे यमुना में गिरे मजदूर की तलाश की, लेकिन 20 घन्टे बीत जाने के बाद भी मजदूर का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि मजदूर को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed