फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP election 2022: There is a dispute between BJP and SP workers in Hastinapur

UP election 2022: हस्तिनापुर में आमने-सामने आए भाजपा और सपा के कार्यकर्ता, दिनभर रही तनाव की स्थिति

Thu, 03 Feb 2022 07:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Feb 2022 07:10 PM IST
सार

हस्तिनापुर में गुरुवार को भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
UP election 2022: There is a dispute between BJP and SP workers in Hastinapur
हस्तिनापुर में हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों द्वारा की जा रही तैयारियां अंतिम चरण की ओर पहुंच रहीं हैं। वहीं मतदान की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। उधर, गुरुवार का दिन हस्तिनापुर विधानसभा में काफी तनाव भरा रहा। यहां पर कई स्थानों पर सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं में तनाव की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह जब भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक क्षेत्र के गांव लतीफपुर में लोगों से जनसंपर्क कर रहे थे, इसी दौरान कुछ युवाओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यह सब देख भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इसके बाद दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ ने सपा के खिलाफ नारेबाजी कर दी। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने युवाओं के बीच घुसकर योगी और मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा:  ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इससे मौके पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि भाजपा प्रत्याशी के वहां से जाने के बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी करना सपा कार्यकर्ताओं की सोची-समझी साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला

इसके बाद उन्होंने हस्तिनापुर के दुधली गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचकर सपा के खिलाफ प्रदर्शन किया और सपा के झंडों में आग लगाने की कोशिश की। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बीच सड़क पर रखकर सपा के झंडे में आग लगाने की घटना की जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने सपा का झंडा सड़क से उठाकर जलने से बचा लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच घंटों बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed