{"_id":"690e3f688a14b30fc504a695","slug":"up-elderly-man-dies-after-falling-from-escalator-at-meerut-south-rapid-station-felt-dizzy-and-rolled-down-2025-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन पर एस्केलेटर से गिरकर बुजुर्ग की मौत, चक्कर आए और लुढ़कते हुए नीचे आ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन पर एस्केलेटर से गिरकर बुजुर्ग की मौत, चक्कर आए और लुढ़कते हुए नीचे आ गए
Sat, 08 Nov 2025 12:20 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:20 AM IST
सार
Meerut News: जरीफ दिल्ली जाने के लिए मेरठ साउथ स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्हें गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मेरठ साउथ स्टेशन।
विस्तार
परतापुर के मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन पर एस्केलेटर से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें अचानक चक्कर आए और वे लुढ़ककर नीचे आ गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि कंचनपुर घोपला निवासी 65 साल के जरीफ शुक्रवार शाम दिल्ली जा रहे थे। रैपिड स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए एस्केलेटर के जरिए ऊपर जा रहे थे। इस दौरान जरीफ को चक्कर आ गया। वह पीछे की ओर गिर गए।
विज्ञापन
अन्य लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया लेकिन वह एस्कलेटर से लुढ़कते हुए नीचे आ गिरे। रैपिड स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर जरीफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जरीफ की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
जरीफ के तीन बेटे आमिर, आरिफ और आसिफ हैं। पत्नी समीना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गर्दन की हड्डी टूटने और सिर में गंभीर चोट के कारण मौत हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।