{"_id":"69a52fc8a26ae42ad60e2193","slug":"up-due-to-the-auspicious-combination-of-planets-holika-dahan-today-the-auspicious-time-will-be-from-6-20-pm-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रहों के शुभ संयोग में होलिका दहन आज, शाम 6:20 से रात 8:30 बजे तक रहेगा मुहूर्त, जान लें तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रहों के शुभ संयोग में होलिका दहन आज, शाम 6:20 से रात 8:30 बजे तक रहेगा मुहूर्त, जान लें तरीका
Mon, 02 Mar 2026 12:06 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:06 PM IST
सार
Meerut News: आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि दहन से पहले भद्रा के 12 नामों का स्मरण करना शुभ है। होलिका की अग्नि में सूखा नारियल, अक्षत, ताजे फूल, नीम के पत्ते और कपूर का अर्पण करें।
विज्ञापन
होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। होलिका दहन प्रदोष काल में होता है। इस वर्ष होलिका दहन का मुहूर्त दो मार्च को शाम 06:20 बजे से रात 8:30 बजे तक है। ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी के अनुसार ग्रहों के शुभ संयोग में होलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि दहन से पहले भद्रा के 12 नामों का स्मरण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। होलिका की अग्नि में सूखा नारियल, अक्षत, ताजे फूल, नीम के पत्ते और कपूर अर्पित करें। घी में भिगोए पान के पत्ते, बताशा, हल्दी और उपले भी चढ़ाए जाते हैं। चांदी या तांबे के कलश से जल और गुलाल अर्पित करना चाहिए। पानी वाला नारियल चढ़ाने से जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब हो सकती है। होलिका पर्व पर हनुमान पूजन और होलिका की अग्नि में नया अन्न पकाना शामिल है। रात्रि में गीत गाना और नृत्य करना भी परंपरा का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर नापकर कच्चे सूत को अग्नि में छोड़ें
ज्योतिषाचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि होली पर तीन महत्वपूर्ण क्रियाएं अवश्य करनी चाहिए। पहली क्रिया में कच्चे सूत से शरीर नापकर उसे होलिका की अग्नि में छोड़ते हैं। दूसरी क्रिया में सरसों के तेल और आटे का उबटन लगाकर मैल को अग्नि में डालते हैं। तीसरी क्रिया में होलिकाग्नि की तीन बार परिक्रमा करनी होती है। इन क्रियाओं के प्रभाव से शरीर रोगों से बचा रहता है और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।
ये भी देखें...
Meerut: दुल्हेंडी पर नमो भारत और मेट्रो ट्रेन के समय में बदलाव, जान लें कितने बजे से होगा संचालन