फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: District Fulfillment Inspector arrested for taking bribe of 20 thousand

यूपी: जिला पूर्ति निरीक्षक को 20 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

Fri, 06 Apr 2018 01:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 06 Apr 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
up: District Fulfillment Inspector arrested for taking bribe of 20 thousand
जिला पूर्ति निरीक्षक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में जिला पूर्ति कार्यालय में 20 हजार की रिश्वत लेते जिला पूर्ति निरीक्षक को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक और उसके नौकर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


एंट्री करप्शन के इंस्पेक्टर विजयवीर सिंह ने बताया कि परतापुर के गावड़ी गांव में रोशनी के नाम से सस्ते गल्ले की दुकान है। मोहिउद्दीनपुर गांव के सस्ते गल्ले की दुकान निरस्त चल रही है। जिसका कोटा भी रोशनी कई महीनों से बांट रही थी। रोशनी ने एसडीएम ऑफिस में मोहिउद्दीनपुर की दुकान हटाने का प्रार्थनापत्र लगाया था, जो जांच के लिए जिला पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र वर्मा के पास पहुंचा था।
विज्ञापन


आरोप है कि धर्मेंद्र ने दुकान हटाने की इस एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रोशनी के बेटे लोकेश कुमार ने रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी। रोशनी ने निरीक्षक धर्मेंद्र वर्मा को 20 हजार रुपये की रिश्वत दी, तभी एंटी करप्शन टीम ने निरीक्षक को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: एंटी करप्शन की टीम ने एचसीपी को घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोचा

पैसे नौकर को सौंपे

up: District Fulfillment Inspector arrested for taking bribe of 20 thousand
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

धर्मेंद्र वर्मा ने रिश्वत का पैसा लेने के लिए ऑफिस में शिवशक्ति नगर ब्रह्मपुरी निवासी मयंक शर्मा को नौकरी पर रखा था। बृहस्पतिवार को भी निरीक्षक ने रिश्वत का पैसा लेते ही नौकर को सौंपा था। टीम ने मयंक को भी पकड़ लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन के मुताबिक धर्मेंद्र वर्मा मूल निवासी रायपुर का है। उसका रिश्तेदार भाजपा विधायक बताया जा रहा है। हालांकि धर्मेंद्र की सिफारिश में किसी नेता का फोन नहीं आया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed