मेरठ: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका का अनावरण, उपमुख्यमंत्री मौर्य ने अमर उजाला के कार्यक्रमों को बताया प्रेरणास्रोत
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में आज अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका का अनावरण किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की अनुमति से शासन ने मेवला फ्लाईओवर को अमर उजाला समूह के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर करने के बाद अधिसूचना जारी की थी। आज से यह फ्लाईओवर अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के नाम से जाना जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के कार्यक्रम में उपस्थित उपमुख्यमंत्री को अंत में अमर उजाला परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें शाल और प्रतीकात्मक चिन्ह श्री राजुल माहेश्वरी द्वारा दिया गया। पढ़ें इससे पहले क्या-क्या हुआ
अमर उजाला संस्थान में काम करने वाले सभी एक परिवार की तरह
अमर उजाला के निदेशक तन्मय माहेश्वरी ने बताया कि यह विरासत किस प्रकार आगे बढ़ी। इसके लिए श्री अतुल माहेश्वरी जी ने किस प्रकार से संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा संस्थान को एक परिवार की तरह माना और उनके साथी इसीलिए उन्हें भाईसाहब कहकर संबोधित करते थे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित सांसदों और विधायकों को भी धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने किया पत्रिका निकालने का अनुरोध
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्री अतुल माहेश्वरी के कार्यों के बारे में जिक्र करते हुए और अमर उजाला जिस प्रकार से खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करता है, उसकी जानकारी देने के लिए एक पत्रिका निकालने का अनुरोध किया है। उनका कहना था कि इस प्रकार के कार्य लोगों के सामने आने चाहिए ताकि दूसरों के लिए भी प्रेरणा का काम कर सकें।
अमर उजाला के शिक्षा और स्वास्थ्य के कार्यक्रमों को सराहा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमर उजाला के शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं उनकी सराहना की।
उपमुख्यमंत्री ने अमर उजाला को दिया प्रेरणा के लिए धन्यवाद
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अमर उजाला द्वारा बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृति उनके लिए कैसे प्रेरणा बनी। इसके बाद से ही उन्होंने छात्रों के लिए गांव और उनके स्कूलों तक पहुंचने वाली सड़कों को बनाने का निर्णय लिया था।
केशव प्रसाद मौर्य ने किया श्री अतुल माहेश्वरी को याद
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंच पर पहुंचे और उन्होंने श्री अतुल माहेश्वरी को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने अमर उजाला का नेतृत्व कर रहे राजुल महेश्वरी जी और निदेशक तन्मय महेश्वरी जी को भी धन्यवाद दिया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी सांसदों और विधायकों का स्वागत किया।
मंत्री कपिल देव ने दिया अमर उजाला को धन्यवाद
मंत्री कपिल देव ने कहा कि यह एक बहुत ही सराहनीय कदम है और इसके लिए सभी को धन्यवाद। उन्होंने कहा अतुल माहेश्वरी उपरिगामी नाम पट्टिका का अनावरण होना गर्व की बात है। यह मांग काफी लंबे समय से उठती आ रही थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है। उन्होंने श्री अतुल माहेश्वरी के संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि अपने पाठकों तक पहुंचने के लिए वह कितना कठिन परिश्रम किया करते थे।
आज अमर उजाला के पाठक लाखों-करोड़ों में
अमर उजाला मेरठ के संपादक राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम आठ राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और लाखों, करोड़ों पाठक हमारे साथ जुड़े हुए हैं। इसके लिए उन्होंने आदरणीय अतुल जी को याद किया और उनकी दूरदर्शिता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
अमर उजाला मेरठ के संपादक ने दिया अतिथियों को धन्यवाद
राजेंद्र सिंह ने अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका के अनावरण के बाद इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होने के लिए स्थानीय लोगों को भी धन्यवाद दिया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अन्य अतिथिगण मंच पर पहुंचे
अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका का अनावरण होने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंच पर पहुंच गए हैं। उनके साथ अन्य अतिथिगण भी मौजूद हैं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का अनावरण
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका का अनावरण कर दिया है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे अमर उजाला ऑफिस
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में पहुंचे। इसके साथ ही अन्य अतिथिगण भी उपस्थित हैं। उनके साथ सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी मौजूद हैं।
जिले की सात विधानसभा के विधायक और मेयर रहेंगे मौजूद
इस कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिले की सात विधानसभा के विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी प्रमुख पार्टियों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष, एडीजी, कमिश्नर, आईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी सहित शहर के गणमान्य लोगों के मौजदू रहेंगे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का काफिला कार्यक्रम के लिए निकला
स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का काफिला कुछ ही देर में अमर उजाला कार्यालय पहुंचेगा।
कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईजी प्रवीण कुमार पहुंचे अमर उजाला ऑफिस
अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका का अनावरण कार्यक्रम की शुरूआत कुछ ही समय में होने वाली है। इसके लिए अतिथियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। विधायक सोमेंद्र तोमर, कमिश्नर सुरेंद्र कुमार, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, आईजी प्रवीण कुमार पहुंच चुके हैं।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जारी की थी अधिसूचना जारी
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की अनुमति से शासन ने मेवला फ्लाईओवर को अमर उजाला समूह के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर करने के बाद अधिसूचना जारी की थी।