मुजफ्फरनगर: संदिग्ध हालात में नवदंपति की मौत, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में सठेड़ी गंगनहर चौधरी चरण सिंह कांवड़ यात्रा मार्ग पटरी पर नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दंपति की लाश देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। वहीं दंपति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक दोनों ने प्रेम प्रसंग में शादी की थी। पुलिस का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या की है, मगर कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
रतनपुरी क्षेत्र के सठेड़ी गंगनहर कांवड़ यात्रा मार्ग पटरी पर मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब राहगीरों ने युवक व महिला को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना सठेड़ी गंगनहर पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आनन-फानन में दोनों को लेकर खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची। युवक की पहले ही मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की सांस चल रही थी। चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेन्द्र कसाना ने बताया कि अचेत अवस्था में पड़े युवक व महिला के पास से एक थैला मिला था, जिसमें मिले आधार कार्ड से मृतकों की शिनाख्त गांव मंसूरपुर गांव निवासी कल्लू (26) पुत्र नैन सिंह और पत्नी विनीता उर्फ रबीता (22) निवासी मुरादनगर के गांव दुहाई के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक कल्लू के परिजनों को खबर दी। दंपति की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कल्लू अपनी पत्नी को लेकर सुबह घर से जिला बागपत के गांव टटीरी में रिश्तेदारी में जाने के लिए निकला था।
पढ़ें : यूपी: खेत की जुताई करने गए युवक की हत्या, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश
एसओ कसाना ने बताया कि चिकित्सकों के मुताबिक दंपति की मौत जहरीला पदार्थ खाने के कारण हुई है। पुलिस ने दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस आत्महत्या का मामला मान रही है, मगर आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
प्रेम प्रसंग के चलते की थी शादी
मृतक की भाभी अंजलि ने बताया कि कल्लू मोदीनगर में किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। उसी फैक्ट्री में मुरादनगर के गांव दुहाई की रहने वाली विनीता उर्फ रबीता भी काम करती थी। कल्लू और विनीता के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। विनीता की पहले भी शादी हो चुकी थी। पहले पति ने विनीता को छोड़ दिया था। करीब छह महीने पहले दोनों ने मोदीनगर में ही शादी कर ली थी। कल्लू ने शादी करते समय परिवार के किसी भी सदस्य को मोदीनगर नहीं बुलाया था। पिछले छह माह से दोनों पति पत्नी के रूप में गांव में ही रह रहे थे और परिवार से अलग मकान में रहते थे। भाभी ने बताया कि दोनों के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं दिखाई दिया था।
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था कल्लू
परिवार की कमलेश ने बताया कि तीन भाइयों में कल्लू सबसे बड़ा था। एक भाई सचिन की शादी नहीं हुई है। सबसे छोटे भाई अभिषेक की शादी हो चुकी है। एक बहन थी, जिसकी ससुरालवालों ने जलाकर हत्या कर दी थी। माता व पिता की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। कमलेश ने बताया कि मृतका विनीता के भी माता व पिता की भी मृत्यु हो चुकी थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/