फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Crooks asked for extortion by businessman, threatened

यूपी: ऊधम सिंह बोल रहा हूं, दस लाख भेज दो, वरना अंजाम भुगत लेना

Tue, 20 Mar 2018 01:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 20 Mar 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
UP: Crooks asked for extortion by businessman, threatened
फाइल फोटो

कुख्यात बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगने के दर्जनों मामले सामने आए। जैसे कि ये ऊधम सिंह बोल रहा हूं, दस लाख भेज दो, वरना अंजाम भुगत लेना। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। यहां कुख्यातों की आड़ में अब छोटे बदमाश भी डॉन बन रहे है। जेल में बंद कुख्यातों का नाम बताकर ये बदमाश फोन कर लोगों से रंगदारी मांगते है। दो माह में पुलिस ने रंगदारी के करीब दर्जन भर केस दर्ज किए हैं। मेरठ पुलिस का दावा है कि इनमें चार वारदातों में आरोपी छुटभैया बदमाश निकले। जिन्होंने खुद को कुख्यात बताकर दस लाख रुपये तक की रंगदारी मांगी है। 
विज्ञापन


पुलिस का मानना कि योगेश भदौड़ा, अनिल दुजाना, ऊधम सिंह व मोनू जाट के नाम से अक्सर रोजाना व्यापारी या फिर देहात में बडे़ किसानों के पास रंगदारी की कॉल आती है। करीब आठ मुकदमों की जांच में छोटे बदमाश सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि कुख्यातों के नाम से रंगदारी मांगने की घटना पिछले दो महीने में बढ़ी हैं। पुलिस कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है। कई मुकदमों की अभी जांच चल रही है। उनमें भी जल्द आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।  

मोनू जाट बताकर मांगे थे दस लाख 
सिविल लाइन क्षेत्र में पांडवनगर में डेयरी संचालक बिजेंद्र सिंह से 14 फरवरी को दस लाख की रंगदारी मांगी थी। बदमाश ने खुद को मोनू जाट बताया था। पुलिस ने तीन दिन बाद दो आरोपी अतुल उर्फ रफ्तार मलिक और समर्थ जाखड़ को पकड़ा था। जिसमें समर्थ सिंगर निकला। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा।

पढ़ें : मेरठ के हथियार देशभर में कर रहे वार, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

ऊधम सिंह बोल रहा हूं, पैसे भेज

UP: Crooks asked for extortion by businessman, threatened
फाइल फोटो

किठौर में 17 फरवरी को एक मीट कारोबारी के मोबाइल पर धमकी भरी कॉल आई। जिसमें आरोपी ने खुद को ऊधम सिंह बताया और दस लाख की रंगदारी मांगी। जांच में आरोपी दुकानदार निकला। जिसको क्राइम ब्रांच ने जेल भेजा।  

योगेश भदौड़ा के नाम से मांगी थी रंगदारी 
18 फरवरी को कुख्यात योगेश भदौड़ा के नाम से नदीम निवासी शूकरनगर ब्रह्मपुरी से रंगदारी मोदीनगर निवासी एक बीटेक छात्र ने मांगी थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि धमकी देने में खोये गए सिम का प्रयोग हुआ था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और मोबाइल भी बरामद किया।

अनिल दुजाना के नाम से आई कॉल 
25 जनवरी को अनिल दुजाना के नाम से परतापुर के कारोबारी सुरेश कुमार से पांच लाख की रंगदारी मांगी। पुलिस ने जांच की तो आरोपी एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाला सुपरवाइजर निकला। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed